Famous Churches in Delhi for Christmas Celebration : क्रिसमस का त्योहार प्रेम, शांति और एकता का संदेश देता है। इस दिन परिवार के साथ मिलकर भोजन साझा करना, उपहारों का आदान-प्रदान करना और प्रार्थना करना महत्वपूर्ण होता है। दिल्ली के चर्च इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए तैयार हैं। क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है, और दिल्ली भी इस उत्सव से अछूती नहीं है। इस समय दिल्ली के चर्चों में एक खास माहौल देखने को मिलता है, जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस दिन को मनाते हैं। दिल्ली में कई चर्च हैं जो इस विशेष दिन पर भव्य सजावट के साथ तैयार होते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के 5 सबसे मशहूर चर्चों के बारे में..
दिल्ली के 5 सबसे फेमस चर्च - 5 Famous Churches in Delhi
1. सेंट्रल हार्ट कैथेड्रल चर्च: यह चर्च 1930 में स्थापित हुआ था और इसे दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध चर्च माना जाता है। इसका आर्किटेक्चर लंदन के चर्चों की तरह है। हर साल क्रिसमस और ईस्टर पर यह चर्च बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है। यहां पर आप प्रार्थना कर सकते हैं और क्रिसमस कैरोल्स का आनंद ले सकते हैं।

क्रिसमस के लिए फेमस चर्च
2. सेंट जेम्स चर्च: यह चर्च दिल्ली का एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां भारत के वायसराय भी आते थे। यहां कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी पूजा की है। यह चर्च कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है और क्रिसमस के दौरान यह चर्च विशेष रूप से सजाया जाता है।
3. सेंट ल्यूक चर्च: दक्षिण दिल्ली में स्थित यह चर्च अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। 1978 में स्थापित, यह चर्च क्रिसमस के दौरान विशेष रूप से आकर्षक हो जाता है। यह साउथ एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के निकट है।

चर्च में मनाएं क्रिसमस
4. सेंट स्टीफन चर्च: यह दिल्ली का एक पुराना चर्च है, जो लगभग 150 साल पहले बना था। यह चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है और यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस मनाने आते हैं।
5. कैथेड्रल चर्च ऑफ द रेडेम्पशन: इसकी नींव 1927 में रखी गई थी और यह 1931 में आम लोगों के लिए खोला गया। यह चर्च सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के पास है और क्रिसमस के अवसर पर यहां विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाता है।

क्रिसमस के लिए दिल्ली के चर्च
दिल्ली के ये चर्च न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि यह क्रिसमस के दौरान एक सामुदायिक भावना को भी बढ़ावा देते हैं। अगर आप इस क्रिसमस पर अपने परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो इन चर्चों में जाकर आप एक अद्भुत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
