हिंदी सिनेमा के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर, अपनी एक्टिंग स्किल्स और किलर लुक्स दोनों की ही वजह से अच्छी फैन फालोइंग रखते हैं। 28 सितंबर 1982 को बॉलीवुड के कपूर खानदान में जन्मे रणबीर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे रणबीर ने अप्रैल 2022 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी की है। दोनों की साथ में पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र है जो उनकी शादी के बाद रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। आलिया भट्ट से शादी से पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रणबीर के रिश्ते सुर्खियों में रहे।
अभिनेता बनने से पहले रणबीर ने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ़ विजुअल आर्ट्स से फिल्म मेकिंग के गुर सीखे थे। उन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले आ अब लौट चलें और ब्लैक जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। 2007 में सोनम कपूर के अपोजिट सांवरिया से रणबीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वेक अप सिड, ये जवानी है दिवानी, संजू, रॉकस्टार, बर्फी, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, ब्रह्मास्त्र जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।