बॉलीवुड

Ramayana Part 1: दिवाली पर रिलीज नहीं होगी रणबीर-साई की फिल्म, फैन्स को लगेगा बड़ा झटका

Ramayana Part 1 Released Date Changed: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी।

Image

दिवाली पर दस्तक नहीं देगी 'रामायण पार्ट 1' (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Part 1 Released Date Changed: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' को देखने के लिए दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज बना हुआ है। अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज डेट में मेकर्स ने एक बार फिर बड़ा बदलाव करने का प्लान किया है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'रामायण पार्ट 1' अब दिवाली के दिन रिलीज होने के बजाय दिवाली से कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Apoorva Mukhija ने वायरल हुए किसिंग वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बताया 'पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन...')

इस रिलीज हो सकती है 'रामायण पार्ट 1'

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' के भारत में 4 नवंबर 2026 यानी बुधवार को पेड प्रीव्यू रखे जा सकते हैं। मेकर्स फिल्म को 5 नवंबर 2026 यानी गुरुवार को दुनिया भर में रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। अगर यह शेड्यूल फाइनल होता है तो फिल्म दिवाली के दिन रिलीज नहीं होगी। हालांकि इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जानी है। ऐसे में मेकर्स फिल्म को दिवाली वीकेंड से पहले रिलीज करके लंबे फेस्टिव सीजन का फायदा उठाने का प्लान बना रहे हैं। बता दें मेकर्स की ओर से अभी तक नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर बॉलीवुड ने दी बधाई, कमल हासन-कंगना रनौत ने कही ये बात)

दुनिया भर में अलग-अलग तारीखों पर रिलीज होगी 'रामायण पार्ट 1'?

बताया जा रहा है कि 'रामायण पार्ट वन' की इंटरनेशनल रिलीज को लेकर भी मेकर्स अलग प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में 4 नवंबर को पेड प्रीव्यू हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर 5 नवंबर 2026 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व एशिया, मिडिल ईस्ट, जर्मनी, यूरोप के अन्य हिस्सों, नॉर्थ अमेरिका और लैटिन अमेरिका में फिल्म रिलीज किए जाने की योजना बताई जा रही है। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम, साउथ अफ्रीका और मॉरीशस में फिल्म 6 नवंबर यानी शुक्रवार को रिलीज हो सकती है। हालांकि चीन, जापान, साउथ कोरिया, ताइवान और हांगकांग में फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। पहले यह मूवी दुनिया भर में 6 नवंबर को दस्तक देने वाली थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article