राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारत के रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह वर्तमान में लोकसभा के उपनेता हैं। राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के बभोरा गांव में हुआ था। किसानों के परिवार में जन्मे, राजनाथ सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में मास्टर डिग्री हासिल की।
राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। वे 1988 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुने गए और 1991 में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बने। अक्टूबर 2000 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2003 में राजनाथ सिंह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री बने। राजनाथ सिंह ने दो बार (2005 से 2009 और 2013 से 2014) में भाजपा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। 2014 में वे नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बने और 2019 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया।