आज की ताजा खबर: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
आज की ताजा खबर लाइव, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [शी जिनपिंग US दौरा], [ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग], [यूपी चुनाव] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित धूम मानिकपुर में पेंट बनाने वाली एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। रात करीब 2 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का आगाज शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा।
आज की ताजा खबर: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का आगाज शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
इस बार ट्रेड शो में 88 देशों के राजदूतों के साथ करीब 250 विदेशी खरीदार भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के जरिए उत्तर प्रदेश के उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन समारोह में शामिल होंगे।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ईरान की मौजूदा सरकार आखिरकार गिर जाएगी और वहां की जनता एक दिन अपने शासकों के खिलाफ खड़ी होगी। नेतन्याहू ने अपने भाषण में कहा, 'ईरान में एक दिन, और शायद वह दिन बहुत दूर नहीं है, कुछ अविश्वसनीय होगा। ईरान के लोग अपने शासन के खिलाफ उठ खड़े होंगे। यह सिर्फ समय की बात है कि ईरान में कुछ बड़ा बदलाव होगा और वहां का दमनकारी शासन गिर जाएगा।'
ग्रेटर नोएडा में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
धू-धू कर जली पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री: ग्रेटर नोएडा में देर रात भीषण अग्निकांड; 21 गाड़ियों ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना देर रात करीब 2 बजे की है:
शॉर्ट सर्किट की आशंका: आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने केमिकल की मौजूदगी के कारण तेजी से पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
वाहन आए चपेट में: आग इतनी भयानक थी कि कंपनी परिसर में खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए।
सुरक्षित निकाले गए लोग: राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर मौजूद सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज
इस बार ट्रेड शो में 88 देशों के राजदूतों के साथ करीब 250 विदेशी खरीदार भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के जरिए उत्तर प्रदेश के उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन समारोह में शामिल होंगे।
