राहुल द्रविड़ भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वो वर्तमान में भारतीय टीम को मुख्य कोच हैं। राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी, 1973 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके दोस्त उन्हें जैमी के नाम से जानते हैं क्योंकि उनके पिता किसान जैम की फैक्ट्री में काम करते थे। लेकिन खेल की दुनिया में राहुल द्रविड़ को 'दि वॉल' और 'मिस्टर भरोसेमंद' जैसे नाम मिले। राहुल द्रविड़ ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने साल 03 अप्रैल, 1996 को भारत के लिए वनडे डेब्यू सिंगापुर में श्रीलंका के खिलाफ किया था। उसी साल लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। वो अपने करियर के पहले टेस्ट में शतक पूरा करने से 5 रन से चूक गए थे।
द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने करियर में 164 टेस्ट मैच खेले और 286 पारियों में 13,288 रन बनाए। उन्होंने करियर में 344 वनडे मैचों में 10,889 रन बनाए। वहीं द्रविड़ ने करियर में केवल एक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2011 में मैनचेस्टर में खेला। द्रविड़ भारत के कप्तान भी बने और उनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज भी जीती। द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज में साल 2007 में आयोजित वनडे विश्व कप में पहले ही दौर में बाहर हो गई थी।