क्रिकेट

राहुल द्रविड़ के खास क्लब में शामिल हुए देवदत्त पडिक्कल

श्रीलंका के खिलाफ मैच में देवदत्त पडिक्कल भले ही दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के खास क्लब में एंट्री कर ली। उन्होंने 86वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर 150 रन का आंकड़ा पार किया।

Image

देवदत्त पडिक्कल (साभार-X)

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने 131 रन से आगे खेलना शुरू किया। उन्हें खास क्लब में शामिल होने के लिए 19 रन की दरकार थी जो उन्होंने 86वें ओवर में हासिल कर लिया। बारिश के कारण पहले और दूसरे सत्र का खेल नहीं हो पाया था। खेल चार घंटे 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ। भारत ने अपनी पहली पारी दो विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया। पडिक्कल ने जैसे ही 150 रन का आंकड़ा छूआ वह एक खास क्लब में शामिल हो गए। उन्होंने 86वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर 150 रन का आंकड़ा पार किया।

तीसरे भारतीय बने पडिक्कल

इसके साथ ही पडिक्कल राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के खास क्लब में शामिल हो गए। पडिक्कल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने नंबर 3 पर खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 150 प्लस रन बनाए। राहुल द्रविड़ ने साल 2009 में 177 रन की पारी खेली थी, जबकि साल 2017 में इसी मैदान पर चेतेश्वर पुजारा ने 153 रन बनाए थे। पडिक्कल से उम्मीद थी कि वह पहली बार दोहरा शतक जड़ देंगे, लेकिन पडिक्कल 167(230) रन बनाकर 5वें विकेट के तौर पर आउट हुए। उन्हें प्रभात जयसूर्या ने अपना शिकार बनाया। पडिक्कल ने 15 चौके और एक छक्का जड़ा।

गॉल टेस्ट के पहले दिन पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्होंने 134 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया था। पडिक्कल के शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहले दिन 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को मुश्किल से उबार लिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article