क्रिकेट

सौरव गांगुली को 54वें जन्मदिन पर मिला स्पेशल तोहफा, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में हुई एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रहे सौरव गांगुली को आईसीसी ने उनके 54वें जन्मदिन पर शानदार तोहफा दिया है। गांगुली इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले 12वें भारतीय बनेंगे।

Image

सौरव गांगुली (फोटो क्रेडिट BCCI X)

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रहे सौरव गांगुली को आईसीसी ने उनके 54वें जन्मदिन पर शानदार तोहफा दिया है। आईसीसी ने गांगुली को उनके क्रिकेट के लिए किए योगदान के लिए हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का फैसला किया है। गांगुली इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले 12वें भारतीय हैं। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी को इसमें जगह मिली थी।

आईसीसी और जय शाह का दादा ने अदा किया शुक्रिया

सौरव गांगुली ने खुद को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की सूचना ट्वीट करके दी और इसके लिए आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का शुक्रिया अदा किया। गांगुली ने एक्स पर लिखे संदेश में कहा, मुझे 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल करने के लिए आईसीसी और चेयरमैन जय शाह का शुक्रिया...यह बहुत बड़े सम्मान की बात है... 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने वाले 10 भारतीयों में से एक बनना... कुछ महान नामों का हिस्सा बनना अद्भुत है।

हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 12वें भारतीय

आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम की शुरुआत साल 2009 में आईसीसी की सौंवीं वर्षगांठ के मौके पर की थी। आईसीसी ने पहली सूची में भारत के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर को जगह मिली थी। साल 2010 में भारत को पहले बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव का नाम इसमें शामिल किया गया। इसके बाद साल 2015 अनिल कुंबले, 2018 में राहुल द्रविड़ और 2019 में सचिन तेंदुलकर को इस क्लब में जगह मिली। साल 2021 वीनू मांकड को इसमें जगह दी गई। साल 2023 में पूर्व कप्तान डायना इडूल्जी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। उनके साथ ही नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग की भी हॉल ऑफ फेम में एंट्री हुई। साल 2024 में नीतू डेविड और साल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली और अब दिग्गजों की सूची में सौरव गांगुली की एंट्री हो गई है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article