अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने स्टाइल में मैच खत्म किया। अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने विजयी छक्का लगाया। भारत ने इस मुकाबले को मात्र 28.4 ओवर में जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
अफगानिस्तान के खिलाफ 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े।
रोहित शर्मा ने इस मैच में अर्धशतक जड़कर वनडे क्रिकेट में पचासा जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने इसी सीजन वनडे क्रिकेट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का कारनामा किया था।
इस मैच में हाफ सेंचुरी जड़कर रोहित शर्मा ने 95वीं बार वनडे क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर बनाने का कारनामा किया। उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।
राहुल द्रविड़ ने 344 वनडे मुकाबले में 94 बार 50+ का स्कोर बनाए थे। रोहित शर्मा ने इस मैच में 95वीं बार 50+ का स्कोर बनाया है। रोहित शर्मा से आगे अब बस विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ही बचे हैं।
इस मामले में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाया है। सचिन के नाम 154 बार और विराट के नाम 131 बार वनडे क्रिकेट में 50+ का स्कोर है।
रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिनके नाम 3 दोहरे शतक हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली है। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
वर्तमान समय में सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप 6 खिलाड़ियों में सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही एक्टिव हैं। दोनों के पास सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने का मौका है।