नीट पीजी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएट)

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएट) राष्ट्रीय स्तर की वो परीक्षा होती है। जिसके आधार पर उम्मीदवारों को मेडिकल क्षेत्र में एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा जैसे कोर्सो में सीधा प्रवेश प्राप्त होता है। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से MBBS की अंडर ग्रेजुएट डिग्री धारक होना सबसे आवश्यक है। डिग्री के साथ साथ उम्मीदवार के पास भारत की मेडिकल काउंसिल से MBBS का सर्टिफिकेट हासिल होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों के पास इंटरर्नशिप या फिर प्रैक्टिस का थोड़ा अनुभव होना भी महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करके परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में करवाई जाती है।

नीट पीजी की परीक्षा केवल इंग्लिश भाषा में ही आयोजित होती है। परीक्षा पास करने के बाद काउंसलिंग होती है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से की जाती है। 3 घंटे 30 मिनट की इस एग्जाम में कुल 300 प्रश्न होते हैं, और ये चार भागों में बंटा हुआ होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं, तथा गलत के लिए 1 अंक कटता है। NEET PG में एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, ईएनटी, ऑप्थेल्मोलॉजी समेत कई विषयों से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। हर साल एक बार होने वाली इस परीक्षा को देने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं तय की गई है, साथ ही उम्मीदवार इसे कितनी भी बार दे सकता है।