एजुकेशन

NEET PG 2026: नीट पीजी परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, ऐसे करें आवेदन

NEET PG 2026: नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब करीब आ गई है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह natboard.edu.in पर लास्ट डेट से पहले रजिस्टर करें।

Image

NEET PG 2026 (Photo - AI)

NEET PG 2026: नीट पीजी के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। नीट पीजी के लिए रजिस्टर करने के लिए आवेदकों के पास केवल 7 दिन का समय बाकी रह गया है। छात्र केवल 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एप्लीकेशन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी रूप में एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा और नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर वह आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कब होगी नीट पीजी परीक्षा?

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से करीब 10 से 12 दिन पहले एनटीए द्वारा सिटी स्लिप जारी की जाएगी और एग्जाम से करीब 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर निर्भर करें और सोशल मीडिया की अफवाहों को नजरअंदाज करें।

कौन कर सकता है नीट पीजी के लिए आवेदन?

एनटीए नीट पीजी परीक्षा के लिए वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त की हो। इसके साथ ही एमबीबीएस के अंतिम साल में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें NEET PG के लिए आवेदन?

स्टेप 1 - आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर एग्जामिनेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इसके बाद नीट पीजी लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।

स्टेप 5 - फॉर्म भरने के बाद स्कैन की गए दस्तावेजों को अपलोड करें और एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करें

स्टेप 6 - फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

क्या है परीक्षा का आवेदन शुल्क?

नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के बारे में जानना जरूरी है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग के माध्यम से पे की जा सकती हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article