LIVE

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 11 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [CJP प्रोटेस्ट] [जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन] [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा पाबंदियों से जुड़े मामलों और अवमानना की सुनवाई के लिए रविवार (11 अक्टूबर) को विशेष छुट्टी के दिन सुनवाई करने का फैसला लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की एक विशेष बेंच इस मामले पर रविवार को सुनवाई करेगी। वहीं, राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा युवाओं, छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर की गई धरपकड़ के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली में सुरक्षा बलों द्वारा की गई सख्ती के बावजूद राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि विपक्ष और देश के युवा पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने आगामी रणनीति का ऐलान करते हुए कहा कि सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, पूरा INDIA गुट और देश के युवा एक बार फिर बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे। उधर, सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हूती विद्रोहियों के हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। सऊदी नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने रविवार तड़के इस बात की पुष्टि की। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।

अमित कुमार मंडलUpdated Oct 11, 2026, 08:31 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

  • दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा पाबंदियों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना की सुनवाई के लिए विशेष सुनवाई
  • राहुल गांधी का ऐलान, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, पूरा INDIA गुट सड़कों पर उतरेगा
  • सऊदी अरब के रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले में 12 की मौत

OCT 11, 2026 08:31 IST

अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास गिरफ्तार

अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में उठाया कदम
OCT 11, 2026 08:28 IST

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्च कमिश्नर के कार्यालय को भारत की खरी-खरी

दिल्ली में हाल ही में हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों और पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई गिरफ्तारियों पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्च कमिश्नर के कार्यालय (OHCHR) की टिप्पणी से कूटनीतिक पारा चढ़ गया है। भारत ने यूएन मानवाधिकार निकाय की चिंताओं को सिरे से खारिज करते हुए इसे देश के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करार दिया है। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य संगठनों के बैनर तले दिल्ली में हुए प्रदर्शनों और इस दौरान हुई बड़े पैमाने पर हिरासत को लेकर यूएन मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने चिंता जताई थी। यूएन प्रवक्ता थमीन अल-खीतन ने प्रदर्शनकारियों, वकीलों और पत्रकारों की हिरासत पर सवाल उठाते हुए शांतिपूर्ण सभा के अधिकार का सम्मान करने और सभी को तुरंत रिहा करने की बात कही थी।
OCT 11, 2026 08:34 IST

सीजेपी का 10 बजे प्रदर्शन का ऐलान, फिलहाल पुलिस की अनुमति नहीं

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए आज रविवार को भी जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन के लिए आज सुबह 10 बजे का कॉल दिया गया है, लेकिन फिलहाल प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब सबकी नजरें 10 बजे होने वाले घटनाक्रम पर हैं।
OCT 11, 2026 07:53 IST

शरदीय नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

शरदीय नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी ने किया एक्स पर पोस्ट, शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।
OCT 11, 2026 07:23 IST

दिल्ली में आज भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली में आज भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस के मुताबिक सीजेपी नेताओं की हिरासत अभी जारी रहेगी। वहीं, कनाट प्लेट में आज दुकानें खुली रहेंगी। दिल्ली में जगह-जगह पुलिस और अर्धसैनिक बलों का कड़ा सुरक्षा पहरा है।
OCT 11, 2026 07:22 IST

घरेलू उड़ानों के टर्मिनल वाले परिसर पर मिसाइल गिरी

क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक, एक मिसाइल सीधे किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उस परिसर पर गिरी जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल 3 और 4 बने हुए हैं। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में चार सऊदी नागरिकों के अलावा बांग्लादेश के दो नागरिक, एक फिलिस्तीनी, एक अमेरिकी, एक मिस्र, एक जॉर्डन, एक सीरियाई और एक सूडानी नागरिक शामिल हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह हमला ईरान युद्ध शुरू होने के बाद किसी खाड़ी अरब देश में हुआ सबसे घातक हमला माना जा रहा है। हाल के दिनों में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष तेज हुआ है।
OCT 11, 2026 07:21 IST

किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में 12 की मौत


सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हालिया हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। सऊदी नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने रविवार तड़के इस बात की पुष्टि की। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस हमले के लिए पड़ोसी देश यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।
OCT 11, 2026 07:21 IST

राहुल ने अमित शाह को दी चुनौती

दिल्ली में सुरक्षा बलों द्वारा की गई सख्ती के बावजूद राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि विपक्ष और देश के युवा पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने आगामी रणनीति का ऐलान करते हुए कहा कि सोमवार, 12 अक्टूबर को कांग्रेस, पूरा INDIA गुट और देश के युवा एक बार फिर बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे और इस बार यह आवाज़ पूरे देश में और भी ज्यादा जोर-शोर से गूंजेगी। गृह मंत्री को सीधे चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि "@AmitShah, जितनी पुलिस लानी है, 10 हजार, 20 हजार, 40 हजर, ले आइए। BJP-RSS के जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए। हम डरने वाले नहीं हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है!"
OCT 11, 2026 07:20 IST

राहुल ने बोला सरकार पर हमला

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा युवाओं, छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर की गई धरपकड़ के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर सीधा व तीखा हमला बोला है। एक प्रदर्शनकारी युवती को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की तस्वीर साझा करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है और सत्तारूढ़ दल से जुड़े तत्वों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट दी जा रही है।
OCT 11, 2026 07:20 IST

सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो और रेलवे सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस, केंद्र सरकार और मेट्रो व रेलवे से जुड़े अधिकारियों ने 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया। याचिकाकर्ता ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने और मेट्रो व रेलवे सेवाओं पर लगाए गए व्यापक प्रतिबंध तत्काल हटाने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कॉज लिस्ट के मुताबिक, याचिका को 11 अक्टूबर, रविवार को जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की विशेष पीठ के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। मामले में याचिकाकर्ता वकील शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी हैं और याचिका उनके वकील चांद कुरैशी के माध्यम से दाखिल की गई है।
OCT 11, 2026 07:20 IST

विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई


सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा पाबंदियों से जुड़े मामलों और अवमानना की सुनवाई के लिए रविवार (11 अक्टूबर) को विशेष छुट्टी के दिन सुनवाई करने का फैसला लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की एक विशेष बेंच इस मामले पर रविवार को सुनवाई करेगी। आमतौर पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट बंद रहता है, लेकिन दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों, भारी सुरक्षा प्रतिबंधों, मेट्रो सेवाओं में कटौती और राजनीतिक/विपक्ष के नेताओं की हिरासत से जुड़े गंभीर मामलों की जरूरतों को देखते हुए यह विशेष सुनवाई तय की गई।

संबंधित खबरें

अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में उठाया कदम

अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में उठाया कदम

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल