NEET PG 2026 Answer Key News in Hindi: अगर आपने भी NEET PG 2026 में हिस्सा लिया था, तो यह खबर आपके काम की है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) इस बार पहली बार प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया है। कोर्ट ने परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए रॉ स्कोर, आंसर की और नॉर्मलाइजेशन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने को कहा था।
आंसर की में क्या जानकारी मिलेगी, जरूर पढ़ें
NBEMS के अनुसार उम्मीदवारों को उनके लॉगिन के जरिए Question ID, सही उत्तर और Response Sheet उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही हर सवाल के लिए तय मार्किंग स्कीम के अनुसार उम्मीदवार को मिले अंक की जानकारी भी दी जाएगी।
परीक्षा के बाद सभी सवालों की संबंधित विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा दोबारा जांच की जाएगी। इसमें यह देखा जाएगा कि सवाल तकनीकी रूप से सही है या नहीं और उसकी आंसर की में कोई गलती तो नहीं है।
अगर समीक्षा के दौरान कोई सवाल तकनीकी रूप से गलत या अस्पष्ट पाया जाता है, तो उस सवाल के पूरे अंक सभी उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। इसके लिए यह जरूरी नहीं होगा कि उम्मीदवार ने उस सवाल का जवाब दिया हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bihar Teacher AI Training: शिक्षकों को Google देगा AI की ट्रेनिंग, बिहार सरकार ने किया MoU फाइनल
NEET PG 2026 आंसर की कैसे चेक करेंगे?
आंसर की जारी होने के बाद NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को Applicant Login पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपनी आंसर की और Response Sheet देख सकेंगे।
गौरतलब है कि NEET PG 2026 का आयोजन इस साल 30 अगस्त को किया गया था। इस परीक्षा के जरिए MD, MS और PG Diploma जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिला दिया जाता है। जयपुर में बिजली की समस्या के कारण तकनीकी दिक्कत से प्रभावित कुछ उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा भी आयोजित की गई।
