बेबो के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबीता कपूर की छोटी बेटी करीना, फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। जिनकी एक्टिंग और स्टाइलिश लुक्स का लोगों को काफी क्रेज है। करीना, कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी का हिस्सा हैं। जो बॉलीवुड में अच्छा काम कर रही हैं। 42 वर्षीय करीना ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री हासिल की है, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख करने का फैसला किया था। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम जोड़ा जा चुका है। इनमें से शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन खूब सुर्खियों में थे। करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जेह अली खान है।
काम की अगर बात करें तो करीना ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के अपोजिट, फिल्म रिफ्यूजी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। करीना ने जब वी मेट, कभी खुशी कभी गम, 3 इडियट्स, मुझसे दोस्ती करोगे, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन करती नजर आई थीं। करीना 2022 में आमिर खान के अपोजिट लाल सिंह चड्ढा में दिखीं थीं, फिल्म ने बॉयकॉट ट्रेंड के चलते बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा प्रदर्शन किया था।