Independence Day (स्वतंत्रता दिवस)

15 अगस्त 1947 को भारत, ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ। तब से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री देश की तरक्की की रूपरेखा, सरकारी योजनाओं और चुनौतियों पर अपनी बात रखते हैं।
देश की आजादी में बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू जैसे असंख्य जन नायकों एवं क्रांतिकारियों ने अपना योगदान दिया। भारत ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। हर भारतीय 15 अगस्त के इस खास दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है।
स्वतंत्रता दिवस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं के बलिदान को याद करने का दिन है। इन नेताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। स्वतंत्रता दिवस हमें भारत माता की उन्नति और प्रगति के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।