Bollywood Stars Wishes On Independence Day 2026: भारत आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। आजादी के 80वें महोत्सव पर कई बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति में डूबे नजर आए। बॉलीवुड सितारों ने भी पोस्ट शेयर कर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, साथ ही देश के लिए अपने प्रति प्यार को भी दुनिया के सामने जाहिर किया। जहां एक तरफ कंगना रनौत अपनी लेटेस्ट वीडियो में तिरंगा लहराती दिखाई दीं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में रहते हुए भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर ट्वीट साझा कर सबको शुभकामनाएं दीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड स्टार्स की इन पोस्ट पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Awarapan 2: फैंस को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे Emraan Hashmi और Disha Patani, पार्ट 3 पर दिया अपडेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने इंस्टाग्राम पर तिरंगों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "दुनिया को देख रही हूं। मेरा दिल उन लोगों के लिए आभार से भर आया है, जिन्होंने ये संभव किया कि हम बोल सकें कि आजादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। नेवी, एयरफोर्स, जवानों को जिन्होंने ये संभव किया, उन्हें मेरा सलाम है।" दूसरी ओर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह तिरंगा लहराती दिखाई दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "आजादी की शुभकामनाएं।"

Independence Day पर कंगना रनौत और अजय देवगन ने शेयर की स्टोरी
एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह तिरंगा को थामे नजर आए। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, "हर बार जब तिरंगा ऊपर जाता है, दिल थोड़ा और ऊंचा हो जाता है। स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा गर्व रहेगा, हमेशा आभार रहेगा। जय हिंद।" अजय देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "उस आजादी के लिए जिसने हमें सपना देखने, रचना करने और निर्माण करने वाला बनाया। आजादी की शुभकामनाएं।"
शाहरुख खान ने किया पोस्ट
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारतीय होने में कुछ अलग ही बात है। हमारे रंग, हमारी विविधता, हमारे फर्क, हमारी जोश और सबसे ऊपर ये अहसास कि हम किसी बहुत बड़े से जुड़े हैं। अपने देश से।हमारे पास जो है, उसकी कद्र करें और अपनी छोटी-छोटी कोशिशों से देश को गर्व महसूस कराएं। भारतीय होने पर गर्व है और ये एहसास बहुत अच्छा लगता है। जय हिंद!
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे तिरंगा पकड़े नजर आए। रुपाली गांगुली ने लिखा, "भारत माता की जय। आजादी के लिए आभारी हूं जिसका जश्न आज हम मनाते हैं और हर उस हाथ का शुक्रिया जिसने इस राष्ट्र का निर्माण किया। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"
