दशहरा (विजयादशमी) बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रामायण के अनुसार, भगवान श्री राम ने इसी दसवें दिन लंका के राजा रावण का वध किया था। रावण ने माता सीता का अपहरण किया था। राम ने रावण को हरा-कर सत्य और धर्म की स्थापना की थी। इसी की याद में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं।
एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन माँ दुर्गा ने नौ दिनों के भीषण युद्ध के बाद दसवें दिन महिषासुर नामक शक्तिशाली राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे 'विजयादशमी' भी कहते हैं। यह त्योहार शरद नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा और उत्सव के पूरा होने का प्रतीक है।