अध्यात्म

Ravan Dahan Time Today: तेज बारिश के बीच आज कितने बजे हो रहा है रावण दहन? जानें रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण को जलाने का शुभ मुहूर्त

Dussehra Ravan Dahan Timing Today (2 oct 2025) Delhi NCR, Lucknow, Patna, kanpur and Bhopal Ravan Aaj kitne Baje Jalega, Ravan Mein Aag Lagne ka Muhurat, Timing of ravan dahan 2025: आज दशहरा है और आज देशभर में रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन भी शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। वैसे तो अभी काफी जगहों पर बारिश हो रही है तो ऐसे में आपके शहर में रावण दहन कितने बजे होने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

Image

रावण दहन शुभ मुहूर्त 2025 (pic credit: canva)

Dussehra Ravan Dahan Timing Today (2 oct 2025), Timing of ravan dahan 2025: हिंदू पंचांग अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान राम ने राक्षस रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रदर्शित करता है। आज के दिन देशभर में रावण दहन करने की परंपरा है। इस दिन रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाया जाता है और खुशी मनाई जाती है। अब चूंकि हर काम मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए, तो रावण दहन भी शुभ मुहूर्त में ही किया जाएगा। आप यहां से रावण दहन का सही समय जान सकते हैं और ये समझ सकते हैं कि आपके शहर में रावण कितने बजे जलेगा।

रावण दहन शुभ मुहूर्त 2025-

दशहरा के दिन रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है। प्रदोष काल का समय सूर्यास्त के बाद शुरू होता है और आज सूर्यास्त का समय 6:26 PM है। तो इसका मतलब की लगभग साढ़े छ: बजे के बाद रावण दहन की शुरुआत हो जाएगी।

आज का शुभ मुहूर्त-

  • विजय मुहूर्त - 02:27 PM - 03:15PM
  • अपराह्न पूजा का समय - 01:39 PM - 04:03 PM
  • दशमी तिथि प्रारम्भ - 07:01 PM (01 अक्टूबर 2025)
  • दशमी तिथि समाप्त - 07:10 PM (02 अक्टूबर 2025)
  • श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ - 09:13 PM (02 अक्टूबर 2025)
  • श्रवण नक्षत्र समाप्त - 09:34 PM (03 अक्टूबर 2025)

भारत में रावण दहन कैसे होता है?

भारत में रावण दहन दशहरे के दिन बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों को खुले मैदानों में खड़ा किया जाता है, जिन्हें रंग-बिरंगी पोशाकों और आतिशबाज़ी से सजाया जाता है। रामलीला मंचन के बाद, भगवान राम का किरदार निभा रहा पात्र आग के तीर से रावण के पुतले को जलाता है। जैसे ही पुतला जलता है, भीड़ 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए उल्लास मनाती है। पुतले के साथ उसमें भरे पटाखों की तेज आवाज़ और चमक वातावरण को जोश और भक्ति से भर देती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article