Kamal Haasan and Rajinikanth Upcoming Film: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'KH x RK' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। मेकर्स ने अभी फिल्म के ऑफिशियल टाइटल के बारे में नहीं बताया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कब ये फिल्म रिलीज हो सकती है।
'KH x RK'की रिलीज डेट
साउथ की बड़ी फिल्म जिसे फिलहाल 'KH x RK' के नाम से जाना जा रहा है, इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बन चुकी है। इसका कारण बहुत साफ है ये फिल्म लंबे समय बाद दो सुपरस्टार्स कमल हासन और रजनीकांत को एक साथ स्क्रीन पर ला रही है। इंडस्ट्री की लेटेस्ट खबरों के अनुसार, मेकर्स 2027 में किसी बड़े फेस्टिवल के मौके पर फिल्म रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक रिलीज डेट की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म दशहरा या दीवाली 2027 में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है और अगर सब कुछ प्लान के अनुसार चला तो प्रोडक्शन कई महीनों तक चलेगा।
कब शुरू होगी शूटिंग
कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने इंडिया टुडे से बातचीत में प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि शायद अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और इसके आसपास बहुत हाइप है। अनिरुद्ध ने कहा कि उन्होंने दोनों सुपरस्टार्स के लिए पहले एनर्जेटिक मास सॉन्ग्स बनाए हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं। उन्होंने अनाउंसमेंट प्रोमो के रेट्रो स्टाइल को मैच करते हुए साउंड चुना और प्रोमो ट्रैक 'आजा राजा' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं। दोनों सुपरस्टार्स अपनी मौजूदा कमिटमेंट्स पूरी करने के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्मीबिट की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत ने जेलर 2 का बड़ा काम पूरा कर लिया है और प्रोमो शूट के बाद थोड़ा ब्रेक ले रहे हैं। अप्रैल 2026 से वे थलाइवर 173 की शूटिंग शुरू करेंगे। कमल हासन को भी अपनी मौजूदा फिल्में पूरी करनी हैं, इसलिए शूटिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
