अध्यात्म

Dussehra FAQ: क्या दशहरा के दिन बाल-दाढ़ी कटवा सकते हैं? दशहरे पर नॉनवेज खा सकते हैं? जानें दशहरा पर क्या करें, क्या न करें

Dussehra Par Kya Kare Kya Na Kare (दशहरा पर क्या करें, क्या न करें): नौ दिन की नवरात्रि के बाद अब आज दशहरा मनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों केे मन में कई तरह के सवाल है कि दशहरे पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। यहां से आपको आपके हर सवाल का सही-सही जवाब मिलेगा।

Image

दशहरा के दिन क्या करें, क्या न करें (pic credit: iStock)

Dussehra Par Kya Kare Kya Na Kare (दशहरा पर क्या करें, क्या न करें): दशहरा का दिन शास्त्रों में भी बहुत पवित्र माना गया है। पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा मनाया जाता है। ये वही दिन है जब श्रीराम ने रावण का वध किया था। नवरात्रि के 9 दिन भक्त बाल-दाढ़ी नहीं कटवाते हैं और साथ ही कई तरह के नियमों का पालन करते हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या दशहरा के दिन बाल कटवाना चाहिए? क्या दशहरा के दिन गृह प्रवेश करना चाहिए और क्या इस दिन नाखून और दाढ़ी कटवा सकते हैं? ऐसे ही दशहरा पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इससे जुड़े सभी सवालों का जवाब यहां पर मौजूद है।

दशहरा पर क्या करें-

  • शस्त्र पूजा करें
  • शमी वृक्ष, अपराजिता फूल और नारियल चढ़ाएं
  • राम,सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा करें
  • घर की सफाई और सजावट करें

दशहरा पर क्या न करें-

  • लहसुन-प्याज न खाएं
  • मांसाहार और तामसिक भोजन न खाएं
  • बुजुर्गो का अपमान न करें
  • नाखून, बाल और दाढ़ी न कटवाएं
  • काले कपड़े न पहनें
  • किसी को सुई, चीनी, नमक न दें
  • कोई प्रसाद में लौंग दें तो न लें
  • झगड़े न करें

क्या दशहरा के दिन बाल कटवा सकते हैं?

दशहरा, नवदुर्गा के बाद आता है और यह पवित्रता और संयम का समय माना जाता है। इसलिए दशहरा के दिन बाल नहीं काटना चाहिए।

क्या दशहरा के दिन दाढ़ी बना सकते हैं?

कुछ धार्मिक और पारंपरिक परिवारों में दशहरे के दिन दाढ़ी बनाने को अशुभ माना जाता है। वैसे भी इस बाद गुरुवार के दिन दशहरा है और गुरुवार को दाढ़ी नहीं बनवानी चाहिए।

क्या हम दशहरे पर घर शिफ्ट कर सकते हैं?

हाँ, आप दशहरे पर घर शिफ्ट और गृह प्रवेश कर सकते हैं, क्योंकि यह दिन शुभ माना जाता है और घर में समृद्धि लाता है। हालांकि, 2025 में शारदीय नवरात्रि चातुर्मास के दौरान पड़ रहे हैं, और शास्त्रों के अनुसार, चातुर्मास में गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं, इसलिए 2025 में दशहरे पर गृह प्रवेश करना शुभ नहीं हो सकता है।

क्या दशहरा पर नए कपड़े खरीद सकते हैं?

दशहरे पर नए कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह सकारात्मकता और अच्छी ऊर्जा के साथ एक नई शुरुआत करने जैसा है।

क्या दशहरा के दिन नाखून कटवा सकते हैं?

नहीं, दशहरा के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए।

क्या दशहरे पर लहसुन-प्याज खा सकते हैं?

दशहरा के दिन लहसुन-प्याज खाने की कोई मनाही नहीं है, बसर्ते आपने अगर व्रत रखा हो तो पहले शुद्ध भोजन से पारण कर लें, फिर लहसुन-प्याज का सेवन करें।

दशहरा पर नॉनवेज खा सकते हैं क्या?

उत्तर और पश्चिम भारत में दशहरा पर शाकाहारी भोजन आम है, लेकिन पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में कुछ परिवार नॉन-वेज का सेवन करते हैं। बंगाल में पूजा के बाद कुछ घरों में मछली या चिकन खाया जाता है। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में स्थानीय परंपरा के अनुसार नॉनवेज व्यंजन भी शामिल हो सकते हैं।

क्या दशहरा के दौरान शराब पी सकते हैं?

हिंदुओं की मान्यता के अनुसार किसी भी पवित्र समारोह या त्यौहार के दौरान शराब का सेवन पूरी तरह से वर्जित होना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article