हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक आउट-साइडर होने के बावजूद बड़ा नाम कमाने वाली पॉपुलर अदाकारा भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को हुआ था। भूमि ने मुंबई के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म एंड आर्ट्स से अभिनय की पढ़ाई की थी। हालांकि खराब अटेंडेंस के कारण उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया था। एक्ट्रेस बनने से पहले भूमि ने मशहूर यश राज बैनर के तहत करीब 6 साल तक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है। जिसके बाद साल 2015 में उन्होंने आयुष्मान खुराना के अपोजिट फिल्म दम लगा के हईशा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म ने अच्छा कारोबार करके भूमि को बहुत फेम और पुरस्कार दिए थे।
शुभ मंगल सावधान, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, भूत पुलिस, बधाई दो, पति पत्नी और वो, बाला, सांड की आंख जैसी फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन करके काफी सुर्खियां बटोरी हैं। भूमि के अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी को डेट करने की खबरों ने खूब तेजी पकड़ी थी। भूमि लगातार इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स और डायरेक्टर्स के साथ बड़े प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। उनका सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा बोल बाला है। अक्षय कुमार के साथ उनकी पेयरिंग को खासतौर पर पसंद किया जाता है।