बॉलीवुड

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन दस्तक देगी कार्तिक-अनन्या की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 14, 2025, 01:10 PM IST

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri New Release Date: एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

Image Source: Kartik Aaryan And Ananya Panday Instagram

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri New Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस को बेताब कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को खुश कर दिया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म रिलीज से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है।

इस दिन रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को नई रिलीज डेट मिल गई है। इसका ऐलान अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से किया है। इस दौरान अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने पार्टी की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों डांस करते नजर आए रहे हैं। फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी अब इसी साल यानी 31 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। पहले ये फिल्म 13 फरवरी 2026 बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

कई साल बाद कर रहे साथ काम

फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रीयूनियन मूवी है। इस से पहले कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) में साथ काम किया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article