Actresses Who Labeled as 'Flops': बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'फ्लॉप' का ठप्पा उन कलाकारों पर लगता है, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल नहीं रहती हैं। आजकल किसी भी एक्टर की एक्टिंग से ज्यादा उसकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबर्स ज्यादा मायने रखते हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहा हैं, जो सिनेमाई दुनिया में अपनी सफलता को लंबे समय तक कायम रखने में मुश्किलों का सामना कर चुके हैं। देखें ये लिस्ट...
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और लोकप्रिय एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का डेब्यू तो शानदार था लेकिन ज्यदातर मेनस्ट्रीम फिल्मों दर्शकों के दिलों पर खास छाप नहीं छोड़ पाईं। ईशा देओल अब इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।
सनी लियोनी का फिल्मी करियर कुछ खास सफल नहीं रहा है। सोनाक्षी भले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस ज्यादा परफॉर्म नहीं कर पाती हैं।
सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से सोनाक्षी सिंह ने डेब्यू कर फैन्स का दिल जीत लिया था। हालांकि अपने बढ़ते फिल्मी करियर में सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ ही अच्छी फिल्मों में काम किया। सोनाक्षी भी कई फ्लॉप दे चुकी हैं।
सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सवारिया' से डेब्यू किया था। यह मूवी फ्लॉप रही थी। सोनम कपूर ने भी अपने करियर के खास बड़ी हिट फिल्में नहीं हैं। उनपर भी 'फ्लॉप' का ठप्पा लग चुका है।
90 के दशक की हिट हीरोइन काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी ने भी एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहा था। मगर वो भी अपने फिल्मों से दर्शकों को ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पाईं।
भूमि पेडनेकर का फिल्मी करियर भी खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। भूमि की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में विफल रही हैं।