Grazia Fashion Awards 2026: मलाइका अरोड़ा-भूमि पेडनेकर के अवतार ने लगाई आग, अदिति राव हैदरी ने गिराईं हुस्न की बिजलियां

​Grazia Fashion Awards 2026: बीते दिन मुंबई में फैशन दुनिया के लिए एक बड़ी रात साबित हुई। कल ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 ईवेंट हुआ था जिसके लिए तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने अपने आउटफिट से फैशन के मामले में एक दूजे को टक्कर दे डाली। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए ईवेंट में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Apr 1 2026, 09:17 IST
ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 में पहुंचे ये स्टार्स Image Credit : Instagram01 / 09

ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 में पहुंचे ये स्टार्स

​Grazia Fashion Awards 2026: कल 31 मार्च को ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ था, जो फैशन की दुनिया का एक बड़ा ईवेंट हुआ। हर साल इसका आयोजन किया जाता है और बॉलीवुड स्टार्स को मौका मिलता है अपना फैशन का जलवा बिखेरने के लिए। बीते दिन कई बड़े बॉलीवुड दिग्गजों ने इसमें भाग लिया जिसमें मलाइका अरोड़ा से लेकर भूमि पेडनेकर तक का नाम शामिल है।

हिमेश रेशमियाImage Credit : Instagram02 / 09

हिमेश रेशमिया

कल फैशन ईवेंट में हिमेश रेशमिया ने शिरकत की थी और अपने आउटफिट से सभी का ध्यान खींचा। अपनी सिंगिंग से मशहूर हिमेश रेशमिया ने ब्लैक कोट पहना हुआ था।

भूमि पेडनेकरImage Credit : Instagram03 / 09

भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने ब्लैक क्वीन बन रेड कार्पेट पर पहुंची। भूमि ने लोग स्लीव टॉप और अटैच स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगीं। भूमि पेडनेकर का ये लुक काफी वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा Image Credit : Instagram04 / 09

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन मलाइका अरोड़ा ने ईवेंट में शिरकत कर रेड कार्पेट पर आग लगा दी। मलाइका ने डिजाइनर ड्रेस और साथ में केप पहना हुआ था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगीं।

राधिका मदान Image Credit : Instagram05 / 09

राधिका मदान

ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 के ईवेंट में चार चांद लगाने पहुंची राधिका मदान। एक्ट्रेस जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए काफी मशहूर हैं वे ग्रीन कलर के बॉडी फिट गाउन में ईवेंट पर पहुंची थीं।

अदिति राव हैदरी Image Credit : Instagram06 / 09

अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी को जहां हमेशा लोगों ने ट्रैडिशनल लुक में पसंद किया। लेकिन बीते दिन ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 में एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में एंट्री मारी थी।

राघव जुयाल Image Credit : Instagram07 / 09

राघव जुयाल

डांसर और एक्टर राघव जुयाल ने भी ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 ईवेंट में शिरकत की थी। राघव ने इस ईवेंट के लिए डेनिम लुक कैरी किया जिसमें वे काफी हैंडसम लगे।

अवनीत कौर Image Credit : Instagram08 / 09

अवनीत कौर

टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर भी फैशनल के मामले में भी पीछे नहीं रहतीं। ब्लैक ड्रेस में अवनीत कौर काफी सुंदर लगी। हर कोई उनके इस आउटफिट की जमकर तारीफ करता हुआ दिखाई दिया।

वर्तिका सिंह Image Credit : Instagram09 / 09

वर्तिका सिंह

फिल्म 'हक' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं वर्तिका सिंह भी ईवेंट में पहुंची थी। शिमरी बॉडी फिटेड ड्रेस में वर्तिका सिंह ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वर्तिका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज