फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस डाइटिंग कर के इतनी दीवानी हो जाती हैं कि हद से ज्यादा वजन कम कर लेती हैं। खुद को फिट रखने और जीरो फिगर मेंटेन करने के चक्कर में घास-फूस पर जिंदा रहती हैं। वहीं इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जो डाइटिंग के पीछे इतनी दीवानी हो गई कि उन्होंने अपना आइडियल वेट भी कम कर लिया। वजन कम करने के बाद ये ऐसी नजर आने लगी, जैसे सूखा हुआ कांटा हों।
अभिनेत्री भूमि पेड़नेकर ने अपनी फलों फिल्म के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था और बाद में उन्होंने उससे कई गुना वजन कम कर लिया। भूमि पेड़नेकर अब वजन कम करने के बाद एकदम बेजान नजर आती हैं।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु का बीमारी की वजह से अचानक वजन कम हो गया है। जिस वजह से वह काफी पतली नजर आती हैं। सामंथा की हलथ को देखकर फैंस भी चिंतित रहते हैं।
सोशल मीडिया स्टार कुशा कपिला ने हाल ही में बहुत सारा वजन कम किया है। वेट लॉस करने के बाद जब वह कैमरे के सामने आई तो लोग उन्हें देखकर हैरान हो गए थे। अब कुशा को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि आप मोटे ही अच्छे लगते थे।
सोनम बाजवा इस समय बैक टू बैक बॉलीवुड फिल्में साइन कर रही है। सोनम ने बॉलीवुड में आने के लिए वजन कम किया है। सोनम बाजवा अब हॉट की बजाए कुपोषित नजर आती हैं।
अभिनेत्री तापसी पन्नु इन दिनों इंडस्ट्री से गायब है। शादी के बाद एक्ट्रेस को कम ही स्पॉट किया गया है। तापसी इस समय अपनी सेहत पर ध्यान दे रही है। उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 38 साल की हो गई हैं। वह कई बार जब कैमरे के सामने नो-मेकअप लुक में आती हैं, तो फैंस उनकी हालत देखकर हैरान हो जाते हैं। श्रद्धा कपूर पहले भी काफी पतली थी, लेकिन अब तो उन्होंने और भी वेट लॉस कर लिया है।