बॉलीवुड

10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं इमरान खान, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 16, 2025, 10:39 AM IST

Imran Khan on New Movie: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) ने फिल्मी दुनिया में वापसी का फैसला कर लिया है। इमरान खान 10 साल बाद फिल्म ब्रेक के बाद (Break Ke Baad) के डायरेक्टर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

Image

Image Source: IMDb

Imran Khan on New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर इमरान खान (Imran Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल को लेकर खबरों में रहते हैं। इमरान खान से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इसके अलावा इमरान खान के फैंस लंबे समय से एक्टर के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच इमरान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इमरान खान का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो कई मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए, इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में अपने कमबैक को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते है इमरान खान ने इस इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे किए हैं।

इमरान खान ने कमबैक पर कही ये बात

एक्टर इमरान खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह इमरान खान का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। इमरान खान ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और अपनी आने वाली फिल्म के बारे में खुलकर बताया। इमरान खान ने कहा कि 'फिल्म ठीक वैसी है जैसी ब्रेक के बाद की टीम 15 साल बाद बनाती। ये नैचुरल प्रोग्रेशन है। दानिश असलम और मैं अब कलेक्टिव लाइफ एक्सपीरियंस के साथ हैं। वो शादीशुदा हो गया, मैं डिवोर्स से गुजरा। ये बस वो फिल्म है जो हमें 15 साल बाद बनानी चाहिए।' भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को उनके ऑपोजिट कास्ट करने पर इमरान बोले, 'ये को-क्रिएटिव डिसीजन था, हम सब भूमि पर सहमत थे और वो फिल्म में क्या लेकर आएगी, हम इस पर काफी ओपन थे। सेट पर अच्छी वाइब लाई, गुरफतेह (पिरजादा) के साथ भी वैसा ही। सच में ये अब तक का सबसे खुशहाल सेट रहा।' इमरान ने ये भी बताया कि पहले उन्होंने ब्रेक के बाद को रिजेक्ट कर दिया था। 'मैं आई हेट लव स्टोरीज (2010) की शूटिंग कर रहा था जब दानिश असलम ब्रेक के बाद की नैरेशन के लिए आए थे। वो नैरेशन से नफरत करता है और मुझे नैरेशन सुनने में अच्छा नहीं लगता, तो मैंने 'नो थैंक्स' कहकर निकल लिया था। बाद में एक पार्टी में मिले बातचीत के बीच में मुझे पता चला कि ये वही लड़का है जिसकी स्क्रिप्ट मैंने ठुकराई थी। तभी उसने मुझे ड्राफ्ट पढ़ने भेजा। कुछ महीनों बाद हम फिल्म शूट कर रहे थे।'

दीपिका पादुकोण संग आए थे नजर

फिल्म ब्रेक के बाद (Break Ke Baad) में एक्टर इमरान खान में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आए थे। इमरान खान के कमबैक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article