लाइफस्टाइल

मलाइका से लेकर अवनीत तक ने गिराई हुस्न की बिजलियां, देखें ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स में किसने मारी फैशन की बाजी

Grazia Fashion Awards 2026: मुंबई में हो रहे ग्राज़िया फैशन अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं ने शिरकत की, मलाइका से लेकर अवनीत कौर तो अदिति राव तक के फैशनेबल लुक्स के चर्चे हो रहे हैं। देखें ब्लैंडर्स प्राइड पैकेजिंग वॉटर द्वारा को प्रेजेंटेड इरासवा फाइन ज्वेलरी ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 में किस हसीना का लुक बेस्ट रहा।

Image

Grazia Fashion Awards 2026

Grazia Fashion Awards 2026: ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 में ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही हैं। अवॉर्ड फंक्शन के लिए मलाइका अरोड़ा से लेकर अवनीत कौर तो अदिति राव हैदरी जैसी हसीनाओं ने शिरकत की.. जिनके फैशनेबल लुक्स अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। रेड कार्पेट पर फैशन इंडस्ट्री की इन डीवाज का लुक वाकई कमाल का रहा है। देखें ब्लैंडर्स प्राइड पैकेजिंग वॉटर द्वारा को प्रेजेंटेड इरासवा फाइन ज्वेलरी ग्राजिया फैशन अवॉर्ड्स 2026 में किस हसीना का लुक बेस्ट रहा, तो किसने क्या पहना था।

राधिका मदान ने अपने खूबसूरत से ऑलिव ग्रीन रफल प्लीटेड गाउन से ग्राजिया अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ऑफ शोल्डर तो हॉल्टर नेक पैटर्न वाले इस बॉडी हगिंग गाउन में राधिका काफी स्टाइलिश नजर आईं। राधिका का हेयरस्टाइल तो मेकअप भी उनकी आउटफिट के साथ मैच कर रहा था।

मलाइका अरोड़ा ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए बहुत ही ग्लैमरस लुक वाली ड्रेस पहनी थी। बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक वाली सिल्वर और ऑफ वाइट कलर कॉम्बिनेशन वाली मिनी ड्रेस मलाइका पर काफी सूट कर रही थी। मलाइका की ड्रेस पर खास फ्लोरल टिशू सिल्क फैब्रिक एड ऑन किया गया था। गोल गले वाली इस ड्रेस के साथ उनका क्लासिक ब्लैजर जैकेट कमाल लग रहा था।

मलाइका के साथ साथ अपने गजब के फैशन से अदिति राव हैदरी ने भी कम सुर्खियां नहीं बटोरी हैं। अदिति ने ग्राजिया अवॉर्ड फंक्शन के लिए ब्लैक एसिमिट्रिकल फ्रॉक ड्रेस पहनी थी। फ्रॉक ड्रेस के उन्होने टॉप स्टाइल में पहना था। जिसके साथ ब्लैक बैगी पैंट्स और लाल रंग की कंट्रास्ट हील्स बहुत ही यूनीक लग रही थी।

शरवरी ने अवॉर्ड्स के लिए क्लासिक हॉट रेड कलर की बहुत ही स्टाइलिश बॉसी आउटफिट पहनी हुई थी। मिनी स्कर्ट और ब्लेजर वाला लुक शरवरी के फिजिक के साथ परफेक्ट कॉम्पलीमेंट कर रही है।

ग्राजिया अवॉर्ड्स के लिए भूमि पेडनेकर भी पहुंची थीं। अवॉर्ड फंक्शन के खास रेड कार्पेट लुक के लिए भूमि ने भी ब्लैक कलर की ड्रेस ही पहनी थी। हालांकि उनके इस ऑल ब्लैक लुक को काफी मिले जुले रिव्यूज हासिल हुए हैं। भूमि ने टर्टल नेक फिटेड गाउन ड्रेस पहना हुआ था। लेदर ग्लव्स के साथ बो वाली हील्स में भूमि अवॉर्ड्स के लिए पहुंची थीं। भूमि के गाउन का लुक काफी यूनीक था, हालांकि ये लुक कम ही लोगों को पसंद आया है।

ग्राजिया अवॉर्ड्स 2026 के लिए इशान खट्टर, अहान शेट्टी, नेहा शर्मा, अनन्या बिड़ला, सोनल चौहान, राघव जुयाल तो डेजी शाह जैसी कई सेलेब्स शामिल हुए थे। जिनके फैशनेबल लुक्स काफी सुर्खियों में हैं, आप बताए कि आपको किसका लुक बेस्ट लगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article