टेक एंड गैजेट्स

YouTube Playables Feature: अब वीडियो देखने के साथ YouTube पर खेल सकेंगे गेम, रोल आउट हुआ प्लेयबल फीचर

YouTube Playables Feature: वर्तमान में, यूट्यूब प्लेयबल्स पर 75 से अधिक गेम्स को उपलब्ध किया गया है, जो विभिन्न इंटरेस्ट को पूरा करने के लिए कई कैटेगरी को कवर करता है। कुछ लोकप्रिय गेम की बात करें तो यूट्यूब प्लेयबल्स पर एंग्री बर्ड्स शोडाउन, कट द रोप और ट्रिविया क्रैक जैसे गेम शामिल हैं।

Image

YouTube Playables Feature

YouTube Playables Feature: गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब ने अपने प्लेयबल फीचर (Playables Feature) को रोल आउट कर दिया है। अब यूजर्स वीडियो देखने के अलावा यूट्यूब पर गेमिंग भी कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इस सुविधा को फ्री में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी प्रीमियम मेंबरशिप के बिना भी यूजर्स यूट्यूब गेमिंग का मजा ले सकेंगे।

क्या है यूट्यूब का नया प्लेयबल फीचर?

यूट्यूब प्लेयबल्स प्लेटफार्म द्वारा एक नई पेशकश है, जो यूट्यूब ऐप के भीतर इंटीग्रेटेड फ्री-टू-प्ले, गेम खेलने की सुविधा देता है। ये गेम यूट्यूब मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप वेब वर्जन पर उपलब्ध हैं, इसके लिए यूजर्स को किसी अतिरिक्त डाउनलोड या इंस्टॉलेशन की आवश्यकता नहीं है। गूगल के अनुसार, नए प्लेयबल्स "यूट्यूब का अनुभव करने का एक मजेदार, इंटरैक्टिव तरीका" हैं, जो प्लेटफार्म में एक नया डायमेंशन जोड़ता है।

75 फ्री गेम का ले सकेंगे मजा

वर्तमान में, यूट्यूब प्लेयबल्स पर 75 से अधिक गेम्स को उपलब्ध किया गया है, जो विभिन्न इंटरेस्ट को पूरा करने के लिए कई कैटेगरी को कवर करता है। कुछ लोकप्रिय गेम की बात करें तो यूट्यूब प्लेयबल्स पर एंग्री बर्ड्स शोडाउन, कट द रोप और ट्रिविया क्रैक जैसे गेम शामिल हैं। गेम को एक्शन, स्पोर्ट्स, ब्रेन एंड पजल, आर्केड, आरपीजी एंड स्ट्रैटेजी, बोर्ड एंड कार्ड, ट्रिविया एंड वर्ड और सिमुलेशन कैटेगिरी में बांटा गया है।

यूट्यूब पर ऐसे खेल सकेंगे गेम

यूट्यूब प्लेयबल्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको यूट्यूब वेब या यूट्यूब ऐप की मदद लेनी होगी। आप इन गेम को YouTube होम पेज पर एक डेडिकेटेड कैरोसेल में पा सकते हैं। यह सुविधा नए Playables डेस्टिनेशन पेज के माध्यम से मिलेगी, जिसे पॉडकास्ट हब के एक्सप्लोर मेनू के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। इस पेज पर आने के बाद यूजर्स विभिन्न प्रकार के गेम्स को ब्राउज और चुन सकते हैं। किसी भी गेम कार्ड पर क्लिक करने से गेमप्ले तुरंत शुरू हो जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article