टेक एंड गैजेट्स

50MP सेल्फी कैमरे वाला सैमसंग का खूबसूरत 5G फोन, भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy F55 5G Launched In India: सैमसंग गैलेक्सी F55 5G में 6.55 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Image

Samsung Galaxy F55 5G (Image-Samsung)

Samsung Galaxy F55 5G Launched In India: सैमसंग ने 27 मई, सोमवार को अपने खूबसूरत फोन गैलेक्सी एफ55 5जी (Samsung Galaxy F55 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिप से लैस है। फोन को वेगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया गया है। गैलेक्सी एफ55 5जी में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Samsung Galaxy F55 5G: कीमत

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G को दो कलर ऑप्शन- एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक में पेश किया गया है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB + 128GB ऑप्शन की भारत में कीमत 26,999 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 32,999 रुपये है। फोन को 27 मई से फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy F55 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी F55 5G में 6.55 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी F55 एंड्रॉयड 14 आधारित वन यूआई 6.1 के साथ आता है। इसमें चार प्रमुख एंड्रॉयड अपग्रेड और पांच साल के सुरक्षा अपडेट मिलने का वादा किया गया है। यानी फोन 2028 तक आराम से आपका साथ देगा। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5जी, 4जी, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और नॉक्स सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर मिलता है।

Samsung Galaxy F55 5G Camera: कैमरा और बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी F55 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड यूनिट और 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी F55 5G में 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article