टेक एंड गैजेट्स

Redmi नामुमकिन को करेगा मुमकिन! आ रहा है पावरबैंक जैसी 10,000mAh बैटरी वाला स्लिम स्मार्टफोन

Xiaomi के सब ब्रैंड Redmi का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग करने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी बहुत जल्द मार्केट में 10,000mAh की बैटरी क्षमता वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

Image

रेडमी बाजार में जल्द लॉन्च करेगा धमाकेदार स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी की भारतीय बाजार में अच्छी खासी पकड़ है। बजट और मिंड रेंज सेगमेंट में रेडमी के स्मार्टफोन्स जमकर पसंद किए जाते हैं। अगर आप इस सेगमेंट में रेडमी का फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेडमी अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। लीक्स की मानें तो रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में पावर बैंक जैसी बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन्स मेकर कंपनियों के बीच में बड़ी बैटरी क्षमता वाले फोन्स को लेकर जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। पिछले एक दो साल में जितने स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं उनमें से ज्यादातर में हमें 5000mAh से लेकर 6000mAh तक की बड़ी बैटरी देखने को मिली है। कुछ स्मार्टफोन्स ने 7000mAh तक की कैपेसिटी के साथ बाजार में दस्तक दिया है। लेकिन अब शॉओमी का सब ब्रैंड रेडमी इससे हटकर कुछ नया करने की तैयारी कर रहा है।

इस स्मार्टफोन में मिलेगी पावरबैंक जैसी बड़ी बैटरी

रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी अपने अपकमिंग प्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकता है। लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में पावर बैंक जैसी 10,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस बड़ी बैटरी को फुल चार्ज करने के लिए 100W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।

बड़ी बैटरी के बावजूद स्मार्टफोन होगा स्लिम

Redmi K90 Ultra को लेकर सामने आ रही लीक्स की मानें तो बड़ी बैटरी होने के साथ ही फोन में स्लिम डिजाइन भी मिलेगा। स्मार्टफोन को स्लिम रखने के लिए कंपनी इसमें सिलिकॉन कार्बन बैटरी देग सकती है जिससे बड़ी क्षमता होने के बावजूद बैटरी स्लिम और पावरफुल होती है। लीक्स की मानें तो 10,000mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद 8.5mm फ्रेम पर बनी होगी। इस स्मार्टफोन में आपको LTPS OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो 6.89 इंच की हो सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article