टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi 15T सीरीज होने जा रही है लॉन्च, इसमें मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स, Samsung-Apple की बढ़ेगी टेंशन

शाओमी के स्मार्टफोन्स दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। कंपनी अपने करोड़ों फैंस के लिए बहुत जल्द Xiaomi 15T सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज होगी।

Image

शाओमी जल्द लॉन्च करेगा फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज।(फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज कंपनी शॉओमी के स्मारट्फोन्स दुनियाभर में पॉपुलर हैं। बजट सेगमेंट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक में शाओमी के स्मार्टफोन्स खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आप शाओमी के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। शाओमी अपने करोड़ों फैंस के लिए Xiaomi 15T सीरीज को लॉन्च करने जा रही है।

Xiaomi 15T सीरीज को कंपनी 24 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स शामिल होंगे जिसमें एक बेस वेरिएंट Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro शामिल होंगे। शाओमी के दोनों ही स्मार्टफोन्स को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। अगर आप फेस्टिव सीजन में नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो बस कुछ दिनों का और इतंजार फिर आपके पास शाओमी के दो तगड़े स्मार्टफोन्स खरीदारी के लिए मौजूद होंगे। शाओमी की यह अपकमिंग स्मार्टफोन सीधे तौर पर सैमसंग, एप्पल और गूगल के प्रीमियम फोन्स को टक्कर देने वाली है।

Xiaomi 15T के फीचर्स आए सामने

Xiaomi 15T सीरीज को लेकर पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने लॉन्च से पहले ही इसके कई सारे फीचर्स को ऑनलाइन लीक कर दिया है। लीक्स की मानें तो Xiaomi 15T में कंपनी पॉवरफुल MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर दे सकती है। इस चिपसेट के साथ आप इस स्मार्टफोन में डेली रूटीन वर्क के साथ गेमिंग जैसे टास्क को भी आसानी से कर पाएंगे। यह प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है जिससे आपको बैटरी के जल्दी खत्म होने की भी टेंशन नहीं होगी। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 14T Series में डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया था।

Xiaomi 15T सीरीज में कंपनी 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन दे सकती है। इसके डिस्प्ले में आपको एमोलेड पैनल दिया जा सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। अपकमिंग सीरीज के स्मार्टफोन डिस्प्ले में कंपनी ने 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दे सकती है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में 5500mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। हालांकी यह लीक्स हैं लेकिन उम्मीद है कि इसमें इससे बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए मिलेगा धांसू कैमरा सेटअप

Xiaomi 15T सीरीज में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Leica ब्रैंडिंग के साथ कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। स्मार्टफोन सीरीज की लेटेस्ट लीक में इसके कैमरा को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। हालांकि कुछ समय पहले जो लीक्स सामने आई थीं उसके मुताबिक इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा दिया जा सकता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article