टेक एंड गैजेट्स

Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Ring इस दिन होंगे लॉन्च, Unpacked इवेंट में होगी लॉन्चिंग

Samsung Galaxy Unpacked Event: सैमसंग द्वारा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में दो नए फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड फ्लिप 6, गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा कंपनी फैन एडिशन वेरिएंट भी पेश कर सकता है।

Image

Samsung Galaxy Z Fold 6 (image Credit-Samsung)

Samsung Galaxy Unpacked Event: सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के लिए एकदम तैयार है। कथित तौर पर कंपनी अपने मेगा इवेंट को 10 जुलाई को करने वाली है। यह आयोजन कथित तौर पर पेरिस में होगा। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 (Galaxy Z Flip 6), गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 (Galaxy Z Fold 6) और फैन एडिशन वेरिएंट को पेश कर सकता है।

Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 6: नए फोल्डेबल फोन हो सकते हैं लॉन्च

सैममोबाइल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग 10 जुलाई को पेरिस में कार्यक्रम की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। इवेंट में कंपनी अपने बहुप्रचारित वियरेबल - गैलेक्सी रिंग के बारे में अधिक जानकारी भी साझा कर सकती है, जिसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में डिस्प्ले किया गया था और इस साल जनवरी में S24 सीरीज लॉन्च इवेंट में एक छोटा टीजर दिखाया गया था।

Samsung Galaxy Unpacked Event: क्या होगा खास

  • सैमसंग द्वारा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में दो नए फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड फ्लिप 6, गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा कंपनी फैन एडिशन वेरिएंट भी पेश कर सकता है।
  • 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Z Flip FE को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। इसके अलावा Galaxy Z फोल्ड 6 FE को स्नैपड्रैगन या Exynos (2300 या 2200) चिपसेट से लैस किया जा सकता है।
  • सैमसंग अपने मेगा इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7, गैलेक्सी टैब एस10, गैलेक्सी एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर) हेडसेट, गैलेक्सी बड्स 3 और बड्स 3 प्रो को भी पेश कर सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article