टेक एंड गैजेट्स

61 घंटे बाद फिर शुरू हुआ Sonu Sood का व्हाट्सएप अकाउंट, हर घंटे आए इतने मैसेज

Sonu Sood WhatsApp Account: सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट को शुरू करने की मांग उठाई थी। उन्होंने व्हाट्सएप से "वेक अप" और मुद्दे को तत्काल हल करने का आग्रह किया। बता दें कि सोनू सूद का अकाउंट 25 अप्रैल से ब्लॉक हो गया था, जो 61 घंटों बाद आखिरकार बहाल हुआ।

Image

Sonu Sood Whatsapp (Photo: Social Media/BCCL)

Sonu Sood WhatsApp Account: अभिनेता सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट 61 घंटों बाद आखिरकार बहाल हो गया है। लंबे समय तक बंद रहने के बाद जैसे ही उनका अकाउंट चालू हुआ तो उसमें मैसेज की बाढ़ आ गई। अकाउंट दोबारा शुरू होते ही सूद को 9483 अनरीड मैसेज मिले। उन्होंने लिखा," आखिरकार मेरा व्हाट्सएप वापस आ गया। 61 घंटों में सिर्फ 9483 मैसेज। धन्यवाद।"

ब्लॉक हो गया था अकाउंट

भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, मॉडल और अब लोगों के मसीहा बने सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट 61 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया था। लेकिन अब उनका अकाउंट रविवार, 28 अप्रैल को बहाल कर दिया गया। सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्हें इस बीच यानी 61 घंटों में 9483 मैसेज मिले। यानी हर घंटे करीब 155 मैसेज।

व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक के बीच सोनू सूद से मदद की गुहार

अकाउंट ब्लॉक के दौरान, सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए व्हाट्सएप से सक्रिय रूप से सहायता मांगी। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान कई जरूरतमंद व्यक्ति उन तक पहुंचने में असमर्थ हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरीज की एक पूरी सीरीज में अभिनेता ने मदद के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश करने वाले लोगों की संख्या के कारण इमरजेंसी पर जोर देते हुए, व्हाट्सएप से अकाउंट तुरंत ठीक करने के लिए आग्रह किया था।

तीन दिन पहले बंद हुआ था अकाउंट

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट को शुरू करने की मांग उठाई थी। उन्होंने व्हाट्सएप से "वेक अप" और मुद्दे को तत्काल हल करने का आग्रह किया। बता दें कि सोनू सूद का अकाउंट 25 अप्रैल से ब्लॉक हो गया था, जो 61 घंटों बाद आखिरकार बहाल हुआ।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article