टेक एंड गैजेट्स

अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान X पर रिकॉर्ड एक्टिविटी, एलन मस्क का दावा

US Presidential Debate: मस्क ने कहा कि अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान एक्स पर रिकॉर्ड एक्टिविटी दर्ज की गईं। एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा कि बिना किसी सेंसरशिप के डर के "लोगों को इस मुद्दे पर खुलकर बात रखने की अनुमति देने के जबरदस्त परिणाम दिखे"।

Image

Elon Musk

KEY HIGHLIGHTS
  • 90 मिनट में 19 गुना हुई एक्टिविटी
  • लोगों को इस मुद्दे पर खुलकर बात की
  • एक्स पर लाइव स्ट्रीम से कई लोग डिबेट से जुड़े

US Presidential Debate: टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टीवी पर पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिकॉर्ड एक्टिविटी दर्ज की गई। कंपनी ने कहा कि डिबेट के दौरान एक्स पर दुनिया भर में चर्चाओं का पैमाने चौंकाने वाला था।

90 मिनट में 19 गुना

मस्क के स्वामित्व वाले एक्स ने बताया कि अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट पर मिनट-दर-मिनट चर्चा "प्रसारण शुरू होने के बाद 90 मिनट में 19 गुना हो गई।" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि डिबेट के दौरान दो अरब से ज्यादा इम्प्रेशन दर्ज किये गये। इनमें 24.2 करोड़ वीडियो व्यूज और 20 लाख पोस्ट शामिल थे।

प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान रिकॉर्ड एक्टिविटी

मस्क ने कहा कि अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान एक्स पर रिकॉर्ड एक्टिविटी दर्ज की गईं। एक यूजर ने लिखा, "डिबेट के दौरान एक्स पर बवाल मचा हुआ था। डिबेट के एक्स पर लाइव स्ट्रीम को भी काफी लोगों ने देखा।"

एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा कि बिना किसी सेंसरशिप के डर के "लोगों को इस मुद्दे पर खुलकर बात रखने की अनुमति देने के जबरदस्त परिणाम दिखे"। बहस के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि उनका प्रदर्शन "अच्छा" रहा और उनके प्रदर्शन से निराश कुछ डेमोक्रेट्स की चुनावी दौर से हट जाने की सलाह पर अमल की संभावना से इनकार किया।

राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि मैंने अच्छा (प्रदर्शन) किया।" हालांकि कई डेमोक्रेट्स को चिंता सता रही है कि बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के सामने पर्याप्त चुनौती नहीं पेश कर सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article