CBSE Class 12 Supplementary Practical Exam Dates 2026 Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। रेगुलर कैंडिडेट अपने स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा दे सकते हैं, जबकि प्राइवेट कैंडिडेट को अपने तय परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। CBSE के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, "अगर किसी खास विषय के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो रीजनल ऑफिस पास के किसी केंद्र की व्यवस्था करेगा।"
CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 इन कैटेगरी के लिए आयोजित की जाएगी:
- प्रैक्टिकल में रिपीट (RP) वाले छात्र
- थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में रिपीट (RB) वाले छात्र
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शेड्यूल, यहां से करें चेक
किसे किस परीक्षा में शामिल होना है?
- 'प्रैक्टिकल में रिपीट' कैटेगरी वाले कैंडिडेट को केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी, क्योंकि उनकी पिछली थ्योरी के मार्क्स को फाइनल मार्कशीट में शामिल किया जाएगा।
- 'थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में रिपीट' कैटेगरी वाले छात्रों को तय तारीखों पर थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वे अपनी मार्कशीट और एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ 27 जुलाई, 2026 तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करें। उन्हें परीक्षा का शेड्यूल नोट कर लेना चाहिए और तय समय पर परीक्षा में शामिल होना चाहिए।
परीक्षा वाले दिन ही मार्क्स होंगे अपलोड
नोटिस में स्कूल अधिकारियों और परीक्षा केंद्रों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रैक्टिकल परीक्षा वाले दिन ही मार्क्स अपलोड करें। "एक बार अपलोड होने के बाद, मार्क्स को फाइनल माना जाएगा और कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।"
इसके अलावा, स्कूल/ परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल/ सेंटर सुपरिटेंडेंट को उन सभी छात्रों की विषय-वार लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षा होनी है। उन्हें बाहरी परीक्षकों (एक्सटर्नल एग्जामिनर) की नियुक्ति के लिए, जहां भी जरूरत हो, पहले से ही रीजनल ऑफिस से संपर्क करना होगा।
नोटिस में कहा गया है, "रीजनल ऑफिस कक्षा 12 के सभी छात्रों के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेंगे। आंतरिक परीक्षकों (इंटरनल एग्जामिनर) की नियुक्ति स्कूलों/सेंटर सुपरिटेंडेंट द्वारा अपने ही स्कूल के शिक्षकों में से की जाएगी।"
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: "रैंक का सपना नहीं देखा, सिर्फ मेहनत": कोटा के कृतिक जैन ने Re-NEET में हासिल किया AIR 18
