टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Lenovo Legion Go, 16GB रैम और 8.8 इंच डिस्प्ले जैसे फीचर्स

Lenovo Legion Go Gaming Console: लेनोवो लीजन गो में 49.2Wh की बैटरी है, जिसे लेकर दावा है कि यह 80 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है। गेमिंग कंसोल में पावर के लिए AMD Ryzen Z1 एक्सट्रीम प्रोसेसर और AMD Radeon ग्राफिक्स पैक किया गया है। लेनोवो लीजन गो में बटनलेस टचपैड और सुपर रैपिड चार्ज जैसी सुविधा हैं।

Image

Lenovo Legion Go Gaming Console (image-Lenovo India)

KEY HIGHLIGHTS
  • वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1
  • सिंगल शैडो ब्लैक कलर
  • 1TB SSD स्टोरेज

Lenovo Legion Go Gaming Console: लेनोवो ने अपना नया गेमिंग कंसोल लेनोवो लीजन गो को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कंपैक्ट डिवाइस को 16GB रैम और एमडी Ryzen Z1 एक्सट्रीम प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। गेमिंग कंसोल में 8.8 इंच की आईपीएस टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसमें 1TB तक की SSD स्टोरेज और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

Lenovo Legion Go Gaming Console: कीमत

लेनोवो लीजन गो सिंगल- शैडो ब्लैक रंग में आता है। इसकी भारत में कीमत 89,990 रुपये है। इसे 1 जुलाई से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा लेनोवो-एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Lenovo Legion Go Gaming Console: स्पेसिफिकेशन

लेनोवो लीजन गो में 8.8 इंच का WQXGA IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले है, डिस्प्ले के साथ (2,560x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। गेमिंग कंसोल में पावर के लिए AMD Ryzen Z1 एक्सट्रीम प्रोसेसर और AMD Radeon ग्राफिक्स पैक किया गया है। इसके साथ 16 जीबी LPDDR5X रैम और 1TB SSD स्टोरेज मिलती है।

Lenovo Legion Go Gaming Console: खासियत

लेनोवो लीजन गो में गेमिंग के लिए कई खास फीचर्स मिलते हैं, इमसें हॉल इफेक्ट जॉयस्टिक के साथ एक स्टैण्डर्ड गेमिंग कंट्रोलर है। कंसोल के दोनों साइड के कंट्रोलर को हैंडहेल्ड कंसोल से अलग किया जा सकता है। लेनोवो लीजन गो में बटनलेस टचपैड और सुपर रैपिड चार्ज जैसी सुविधा हैं।

इसमें 49.2Wh की बैटरी है, जिसे लेकर दावा है कि यह 80 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, दो यूएसबी 4 टाइप-सी पोर्ट, दो पोगो पिन कनेक्टर, एक हेडफोन जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article