टेक एंड गैजेट्स

Nokia 3310 में सांप वाला गेम भला कौन भूल सकता है? आज भी याद करते हैं लोग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 18, 2023, 07:28 PM IST

Snake Game in Nokia 3310: नोकिया 3310 मॉडल के सांप वाले गेम को भुलाना मुश्किल है, साल 2000 में लांच हुआ Nokia 3310 मॉडल बेहद पॉपुलर था और इसका सांप वाला गेम तो बेहद लोकप्रिय था।

Image

Nokia 3310 का सांप वाला गेम बेहद लोकप्रिय था

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. Nokia 3310 मोबाइल मॉडल साल 2000 में लांच हुआ था
  2. Nokia 3310 का सांप वाला गेम बेहद लोकप्रिय था और अच्छी दीवानगी थी
  3. सांप वाला गेम यूं तो साधारण सा था लेकिन उस टाइम पर बेहद पॉपुलर था

Nokia 3310 Update: नोकिया के मोबाइल सैटों को भला कौन भूल सकता है, ये मोबाइल एक टाइम में बेहद पॉपुलर थे और खासतौर पर नोकिया 3310 (Nokia 3310) मॉडल तो बेहद डिमांड में था और इसकी दीवानगी जबर्दस्त थी, इस हैंडसेट में उस टाइम के हिसाब से काफी अच्छे फीचर्स थे।

गौर हो कि कंपनी ने साल 2000 में Nokia 3310 को लांच किया था और इस फोन की रिंग टोन, इसकी डिजाइन आदि लोगों को खासी पसंद आईं थीं और ये लंबे समय तक लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल रहा।

नोकिया 3310 में सांप वाला गेम

नोकिया 3310 में सांप वाला गेम (Snake Game) भला कौन भूल सकता है? जी हां यहां हम बात कर रहे हैं, नोकिया के सांप वाले गेम की जिसकी दीवानगी उस टाइम के हिसाब से बहुत ज्यादा थी और लोग अक्सर अपने इस नोकिया 3310 हैंडसेट पर ये सांप का गेम खेलते थे, हालांकि ये बहुत ही साधारण सा गेम था और आज के गेम्स के हिसाब से इसमें बहुत ज्यादा कुछ करने को नहीं था।

वहीं साल 2017 की मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने अपने सबसे ज्यादा लोकप्रिय फोन नोकिया 3310 को रि-लॉन्च कर दिया था, 17 साल बाद रि-लॉन्च हुए इस फोन का लोगों को फिर से बेसब्री से इंतजार था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article