टेक एंड गैजेट्स

Whirlpool ने लॉन्च की 2025 की सबसे एडवांस 3D कूल एयर कंडीशनर रेंज, जानें खासियत और कीमत

Whirlpool 3D Cool Air Conditioner: यूनिक 6th सेंस टेक्नोलॉजी आसानी से तापमान, ह्यूमिडिटी और एयर सर्कुलेशन को मैनेज करती है, जो सिर्फ एक बटन दबाने से हो जाता है। इसके अलावा यह यूनिक 3D एयर वेंट्स के साथ डिजाइन किया गया है और कमरे से गर्म हवा को तेजी से हटाने में मदद करता है। इससे 55°C जैसी भयानक गर्मी में भी फास्ट और पावरफुल कूलिंग मिलती है।

Image

Whirlpool 3D Cool Air Conditioner

Whirlpool 3D Cool Air Conditioner: Whirlpool इंडिया ने अपनी लेटेस्ट 2025 एयर कंडीशनर रेंज लॉन्च कर दी है, जो 6th सेंस टेक्नोलॉजी से लैस है। यह टेक्नोलॉजी आपके कमरे के वातावरण को खुद समझ कर उसे कूलिंग के लिए अपने आप एडजस्ट कर देती है। इसके अलावा ये नए एसी कई स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं, जो घर में अधिक आरामदायक और एनर्जी एफिशियंट वातावरण बनाकर रखते हैं।

क्या है खासियत

इन एयर कंडीशनर में मौजूद 6th Sense टेक्नोलॉजी आसपास के तापमान और नमी के स्तर को ऑटोमेटिकली डिटेक्ट कर सकती है और सिर्फ एक बटन दबाते ही कूलिंग सेटिंग्स को एडजस्ट कर देती है। यह टेक्नोलॉजी न केवल बेहतरीन ठंडक प्रदान करती है, बल्कि ऊर्जा की बचत भी सुनिश्चित करती है, जिससे यूजर्स को अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक अनुभव मिलता है। इसे देशभर के कंपनी के रिटेल चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट - मार्केटिंग, नकुल तिवारी ने कहा, "हम उपभोक्ताओं की नई और एडवांस टेक्नोलॉजी की मांग को समझते हैं, जो उनके कूलिंग अनुभव को और बेहतर बनाए। इसी सोच के साथ हमें गर्व है कि हम 2025 की नई एसी रेंज पेश कर रहे हैं, जो हर व्यक्ति की जरूरतों और पसंद के अनुसार स्मार्ट और यूनिक टेक्नोलॉजी प्रदान करती है। यह लॉन्च भारत में एयर कंडीशनिंग इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा, क्योंकि इसमें बेहतरीन एफिशिएंसी, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य लगातार इनोवेशन करना है, जिससे हमारे उपभोक्ताओं को बेजोड़ आराम और सुविधा मिल सके।"

3D एयर मोड्स

3D एयर मोड्स में कस्टमाइज्ड विकल्प दिए गए हैं, जैसे फोकस्ड एयर मोड, जो क्विक कूलिंग देते हैं, डिफ्यूज एयर मोड, जो एक हल्की और कोमल हवा देता है, जिससे त्वचा पर किसी भी प्रकार की कठोरता महसूस नहीं होती, और स्वीप एयर मोड, जो 4-वे स्विंग के साथ पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैलाता है।

3D कूल टेक्नोलॉजी

यह यूनिक 3D एयर वेंट्स के साथ डिजाइन किया गया है और कमरे से गर्म हवा को तेजी से हटाने में मदद करता है। इससे 55°C जैसी भयानक गर्मी में भी फास्ट और पावरफुल कूलिंग मिलती है।

6th सेंस टेक्नोलॉजी

यूनिक 6th सेंस टेक्नोलॉजी आसानी से तापमान, ह्यूमिडिटी और एयर सर्कुलेशन को मैनेज करती है, जो सिर्फ एक बटन दबाने से हो जाता है।

Xpand टेक्नोलॉजी

इसकी मदद से आप तुरंत अपनी बदलती कूलिंग आवश्यकताओं के अनुसार अपने एसी की कूलिंग क्षमता को बदल सकते हैं। अपने एसी की क्षमता को आप 5 अलग-अलग स्टेप में बदल सकते हैं। इसे ज्यादा बिजली बचाने के लिए 47% से पावरफुल कुलिंग के लिए 110% जितना अधिक तक एडजस्ट किया जा सकता है।

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी: लेटेस्ट कंप्रेसर टेक्नोलॉजी पावरफुल ऑप्टिमाइज कूलिंग और एनर्जी एफिशियंट का काम करती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article