टेक एंड गैजेट्स

ANC और 60 घंटे बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुए Mivi के नए ईयरबड्स, जानें कीमत और फीचर्स

Mivi SuperPods Concerto Earbuds: ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और Hi-Res Audio (LDAC के साथ) मिलता है। यह स्टैंडर्ड ऑडियो से ज्यादा बिट डेप्थ और सैंपलिंग रेट के साथ, यह टेक्नोलॉजी हर गाने की बारीकियों को पकड़ती है। इसमें 3D साउंडस्टेज का भी सपोर्ट है। यह स्पेशल ऑडियो टेक्नोलॉजी आपको ऐसा फील कराएगी जैसे आप साउंड के बीचों-बीच बैठे हैं, जहां हर इंस्ट्रूमेंट को अलग से सुन सकते हैं।

Image

Mivi SuperPods Concerto (image-Mivi)

Mivi SuperPods Concerto Earbuds: भारतीय ऑडियो ब्रांड Mivi ने अपने नए ईयरफोन सुपरपॉड्स कॉन्सर्टो (Mivi SuperPods Concerto) को लॉन्च कर दिया है। TWS ईयरबड्स को डॉल्बी ऑडियो, हाई-रेज ऑडियो, LDAC, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और Mivi की एक्सक्लूसिव 3D साउंडस्टेज टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। ईयरबड्स के साथ 60 घंटे तक की शानदार बैटरी लाइफ मिलती है।

Mivi इयरबड्स की कीमत और उपलब्धता

भारत में Mivi SuperPods Concerto की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। ये नए मेड इन इंडिया इयरबड्स Mivi की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, ग्राहक इन्हें ऑफलाइन मार्केट और रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

Mivi SuperPods Concerto TWS ईयरबड्स के खास फीचर्स

Dolby Audio: थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस! Dolby की एडवांस टेक्नोलॉजी से आपको मिलेगा साफ आवाज, गहरा बास और शानदार साउंड क्लैरिटी।

Hi-Res Audio (LDAC के साथ): स्टैंडर्ड ऑडियो से ज्यादा बिट डेप्थ और सैंपलिंग रेट के साथ, यह टेक्नोलॉजी हर गाने की बारीकियों को पकड़ती है, जिससे आप संगीत को वैसे ही सुन सकते हैं, जैसा कंपोज़र ने बनाया था।

LDAC सपोर्ट: Bluetooth के जरिए Hi-Res ऑडियो बिना किसी क्वालिटी लॉस के ट्रांसमिट होता है, जिससे आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलती है।

Active Noise Cancellation (ANC): आसपास की फालतू आवाजों को पूरी तरह से ब्लॉक करके, आपको म्यूजिक, कॉल्स और पॉडकास्ट में फोकस करने का मौका देता है।

3D साउंडस्टेज: यह स्पेशल ऑडियो टेक्नोलॉजी आपको ऐसा फील कराएगी जैसे आप साउंड के बीचों-बीच बैठे हैं, जहां हर इंस्ट्रूमेंट को अलग से सुन सकते हैं।

60 घंटे की बैटरी लाइफ: एक बार चार्ज करने पर पूरे 60 घंटे तक म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। इसमें आप लंबे सफर, रोजमर्रा के इस्तेमाल और बिना रुकावट म्यूजिक सुनने का मजा ले सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article