टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp: अब डेस्कटॉप से भी भेज सकेंगे प्राइवेट फोटो-वीडियो, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp View Once Photos And Videos For Desktop: यह व्हाट्सएप का सिक्योरिटी फीचर है और इस फीचर की मदद से भेजे गए फोटो या वीडियो को केवल एक बार ही देखा जा सकता है। कंटेंट का स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकता और न ही इसे किसी और को शेयर किया जा सकता है।

Image

WhatsApp View Once

Photo : iStock

WhatsApp View Once Photos And Videos For Desktop: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने कथित तौर पर डेस्कटॉप यूजर्स के लिए पुराने सिक्योरिटी फीचर की वापसी कर दी है। अब डेस्कटॉप यूजर्स एप से फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर को एक साल पहले किसी कारण से हटा दिया गया था, जो प्राइवेट तरीके से फोटो-वीडियो भेजने की सुविधा देता है।

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए व्यू वन्स फीचर

मोबाइल यूजर्स को इस फीचर का लाभ पहले से ही मिल रहे हैं, लेकिन अब डेस्कटॉप यूजर्स भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। डब्ल्यूबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए व्हाट्सएप वेब और डेस्कटॉप से इस फीचर को हटा दिया था। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में कंपनी ने इस फीचर को वापस लाने का फैसला किया है।

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

रिपोर्ट के मुताबिक, विंडोज के लिए व्हाट्सएप पर ड्राइंग एडिटर में कैप्शन बार के भीतर व्यू वन्स मैसेज उपलब्ध होने पर इमेज को सेट करने का बटन उपलब्ध है। इस बटन की मदद से यूजर्स, फोटो-वीडियो भेज सकते हैं, इस कंटेंट को रिसीव करने वाला यूजर केवल एक बार ही देख सकेगा।

यानी यूजर्स अब फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स फीचर की मदद से अपनी जानकारी को प्राइवेट रख सकते हैं। बता दें कि यह व्हाट्सएप का सिक्योरिटी फीचर है और इस फीचर की मदद से भेजे गए फोटो या वीडियो को केवल एक बार ही देखा जा सकता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि व्यू वन्स फीचर में भेजे गए कंटेंट का स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकता और न ही इसे किसी और को शेयर किया जा सकता है।

व्हाट्सएप यूजर को कब मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर केवल विंडोज के लिए व्हाट्सएप तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यूजर्स के लिए मैकओएस और लिंक्ड डिवाइस पर भी उपयोग के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट में कहा गया है। हाल ही में, व्हाट्सएप वेब पर फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स का फीचर भी जारी किया गया है, जिससे विभिन्न प्लेटफार्मों पर फीचर्स की उपलब्धता बढ़ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो विंडोज के लिए व्हाट्सएप, मैकओएस के लिए व्हाट्सएप और व्हाट्सएप वेब के लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं, और यह आने वाले हफ्तों में ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article