शहर

Dhar Accident: धार में पुलिया से नीचे गिरी कार में लगी भीषण आग, चार लोग जिंदा जले

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक मारुति स्विफ्ट कार का टायर फटने से वह पुलिया से नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

Image

धार में भीषण सड़क हादसा

Photo : Times Now Digital

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टायर फटने से कार हुई बेकाबू

जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्राम संगेशरा के पास लोटस स्कूल के सामने पुलिया पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, कार सवार सांवरिया जी मंदिर में दर्शन करने के बाद सागोर कुटी लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम संगेशरा के पास लोटस स्कूल के सामने पुलिया पर कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार पुलिया से नीचे जा गिरी। नीचे गिरते ही कार में तुंरत आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चार लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान भीम, चेतन धाकड़, आदित्य तिवारी और अभिषेक सोलंकी के रूप में हुई है। वहीं, तुषार मंडलोई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सादलपुर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article