टेक एंड गैजेट्स

Airtel ग्राहकों की मौज: अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री Netflix के साथ आया नया प्लान, कीमत भी कम

Airtel New Recharge Plan: प्लान में कई ओटीटी लाभ भी मिलते हैं, जिसमें तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। गौरतलब है कि भारत में नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 199 रुपये है, जबकि एयरटेल के इस प्लान के साथ यूजर्स फ्री में इसको एक्सेस कर सकते हैं।

Image

Airtel New Recharge Plan

Photo : Times Now Digital

Airtel New Recharge Plan: भारती एयरटेल ने ग्राहकों के लिए एक नया मोबाइल प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो 3GB डेटा और फ्री Netflix के साथ आता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा और अन्य फायदे भी मिलते हैं। एयरटेल का नया प्लान ओटीटी देखने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं इस प्लान की कीमत और फायदों के बारे में...

Airtel 1,499 रुपये प्लान

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान में 1,499 रुपये वाला नया प्लान जोड़ा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस प्लान की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस प्लान को टेलीकॉम ऑपरेटर ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर अपनी लिस्टिंग में शामिल किया है।

Airtel 1,499 रुपये प्लान के फायदे

एयरटेल का नए 1,499 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 3 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों के लिए मिलती है। प्लान में कई ओटीटी लाभ भी मिलते हैं, जिसमें तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। गौरतलब है कि भारत में नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 199 रुपये है, जबकि एयरटेल के इस प्लान के साथ यूजर्स फ्री में इसको एक्सेस कर सकते हैं।

Airtel 1,499 रुपये वाले प्लान के अन्य लाभ

एयरटेल के इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस, अपोलो 24|7 सर्कल मेंबरशिप, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, अनलिमिटेड 5G डेटा आपके क्षेत्र में 5G कनेक्टिविटी और आपके डिवाइस में 5G कंपेटिबिलिटी पर निर्भर करती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article