टेक एंड गैजेट्स

2025 में Whatsapp Admin को मिलते हैं ये 5 खास फीचर्स, ऐसे ही नहीं कहलाता ग्रुप का 'राजा'

WhatsApp top 5 Admin Features 2025: यहां हम WhatsApp ग्रुप एडमिन को मिलने वाले 2025 तक के 5 सबसे खास और लेटेस्ट फीचर्स बता रहे हैं, जो हर एडमिन को जानना चाहिए। इन फीचर्स में मैसेज को डिलीट करने और ग्रुप अप्रूवल फीचर के साथ ग्रुप लिंक एक्सपायरी और पासकोड सेटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Image

अगर कोई ग्रुप में आपत्तिजनक या गलत मैसेज पोस्ट कर देता है, तो एडमिन उसे सभी के लिए डिलीट कर सकता है।

WhatsApp admin features 2025: व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग का नहीं बल्कि कम्युनिटी, स्कूल, ऑफिस और फैमिली ग्रुप्स का भी अहम प्लेटफॉर्म बन गया है। खासकर ग्रुप एडमिन्स के लिए WhatsApp लगातार नए टूल्स और फीचर्स ला रहा है, जिससे वे ग्रुप्स को बेहतर तरीके से कंट्रोल और मैनेज कर सकते हैं। 2025 में व्हाट्सएप ने कई नए अपडेट्स जारी किए हैं, जिनमें एडमिन्स को अधिक पावर, सिक्योरिटी और प्राइवेसी टूल्स दिए गए हैं। अब ग्रुप एडमिन सिर्फ सदस्य जोड़ने या हटाने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके पास पूरा मॉडरेशन कंट्रोल होता जा रहा है। यहां हम आपको व्हाट्सएप एडमिट के टॉप-5 फीचर्स बता रहे हैं, जो हर एडमिन को जानना चाहिए, क्योंकि यह फीचर ग्रुप के अन्य सदस्यों को नहीं मिलते हैं।

1. डिलीट फॉर एवरीवन फॉर ग्रुप मैसेज (Admin Delete for Everyone)

अगर कोई ग्रुप में आपत्तिजनक या गलत मैसेज पोस्ट कर देता है, तो एडमिन उसे सभी के लिए डिलीट कर सकता है। पहले सिर्फ यूजर अपने भेजे गए मैसेज को ही डिलीट कर सकता था, लेकिन अब एडमिन के पास भी ये अधिकार है कि वह किसी का मैसेज हटा सके और उसके बाद वह मैसेज किसी को भी दिखाई नहीं देगा।

2. एडमिन अप्रूवल फीचर (Admin Approval for New Members)

WhatsApp ने ग्रुप जॉइनिंग को सुरक्षित बनाने के लिए 'एडमिन अप्रूवल' फीचर दिया है। अब अगर कोई यूजर ग्रुप जॉइनिंग लिंक के जरिए जुड़ना चाहता है, तो ग्रुप एडमिन को उसका रिक्वेस्ट पहले अप्रूव करना होता है। इससे अनजान या स्पैम लोगों के आने का खतरा काफी हद तक कम हो गया है।

3. सिर्फ एडमिन मैसेज मोड (Admin-only Messaging)

एडमिन को अब यह सुविधा मिल गई है कि वे ग्रुप को 'सिर्फ एडमिन ही मैसेज भेज सके' मोड में डाल सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर ऑफिस या ऑफिशियल अनाउंसमेंट वाले ग्रुप्स में बेहद उपयोगी साबित हुआ है। इसमें सिर्फ एडमिन ही मैसेज भेज सकता है और बाकी यूजर्स सिर्फ मैसेज पढ़ सकते हैं।

4. एडमिन एक्टिविटी टैब (Admin Activity Insights)

WhatsApp ने एक नया सेक्शन लॉन्च किया है, जहां एडमिन को ग्रुप की एक्टिविटी रिपोर्ट दिखती है- जैसे कितने यूजर्स ने ग्रुप छोड़ा, किसने जॉइन किया, और कौन-कौन एक्टिव हैं। इससे एडमिन को यह समझने में मदद मिलती है कि ग्रुप में कितनी भागीदारी हो रही है।

5. ग्रुप लिंक एक्सपायरी और पासकोड सेटिंग (Group Invite Link Expiry + Passcode)

WhatsApp ने अब ग्रुप लिंक पर पासकोड लगाने और उसकी वैधता तय करने की सुविधा दी है। एडमिन चाहें तो ग्रुप जॉइनिंग लिंक को कुछ ही घंटों या दिनों में एक्सपायर कर सकते हैं। साथ ही, लिंक से जुड़ने से पहले यूजर्स को एक पासकोड भी डालना होगा, जिससे ग्रुप की प्राइवेसी और सिक्योर हो जाती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article