टेक एंड गैजेट्स

Jio और Airtel में किसका Unlimited 5G प्लान है सबसे सस्ता? देखें ₹500 से कम के 3 बेस्ट रिचार्ज

Jio vs Airtel unlimited 5G Plans: Jio के 349, 399 और 449 रुपये के प्लान्स में सभी जरूरी फायदे शामिल हैं। 349 रुपये के प्लान में 28 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा, 399 में 2.5GB और 449 रुपये में हर दिन 3GB डेटा मिलता है। Airtel भी अपने ग्राहकों के लिए 500 रुपये से कम में कई 5G डेटा प्लान पेश कर रहा है। इनमें 349, 379, 398, 409, 429 और 449 रुपये के प्लान शामिल हैं।

Image

दोनों कंपनियों के पास सस्ते और दमदार विकल्प मौजूद हैं।

Jio vs Airtel unlimited 5G Plans: 5G टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ Jio और Airtel दोनों ही कंपनियों ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें Unlimited 5G Data की सुविधा मिलती है। यदि आप 500 रुपये से कम के बजट में सबसे बेस्ट और फायदे वाला रिचार्ज प्लान लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम यहां Jio और Airtel, दोनों कंपनियों के सबसे किफायती 5G प्रीपेड रिचार्ज प्लानों का पूरा कंपैरिजन लेकर आए हैं ताकि आप सही फैसला ले सकें।

Jio के सबसे सस्ते Unlimited 5G Data प्लान

Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई ऐसे प्लान जारी किए हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है और उनमें Unlimited 5G Data मिलता है। इन प्लानों में 2GB या उससे अधिक डेली 4G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। खास बात यह है कि Jio के इन प्लानों के साथ 90 दिन की JioHotstar Mobile/TV सब्स्क्रिप्शन और 50GB JioAICloud स्टोरेज भी फ्री मिलती है, जो यूजर्स के लिए बड़ा एडवांटेज है।

Jio के टॉप 3 रिचार्ज प्लान्स की डिटेल्स

Jio के 349, 399 और 449 रुपये के प्लान्स में सभी जरूरी फायदे शामिल हैं। 349 रुपये के प्लान में 28 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा, 399 में 2.5GB और 449 रुपये में हर दिन 3GB डेटा मिलता है। इन प्लान के साथ JioHotstar और JioAICloud स्टोरेज की सुविधा भी फ्री है, जिससे मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज दोनों का फायदा मिलता है।

Airtel के सस्ते Unlimited 5G Data प्रीपेड प्लान

Airtel भी अपने ग्राहकों के लिए 500 रुपये से कम में कई 5G डेटा प्लान पेश कर रहा है। इनमें 349, 379, 398, 409, 429 और 449 रुपये के प्लान शामिल हैं, जो डेली 2GB या उससे अधिक डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधाओं के साथ आते हैं। Airtel के कुछ चुनिंदा प्लान्स में OTT सब्स्क्रिप्शन की सुविधा भी जोड़ी गई है।

Airtel के प्लानों में अतिरिक्त फायदे

Airtel के 409 और 449 रुपये के रिचार्ज पर Airtel Xstream Play Premium की सुविधा मिलती है, जिसमें 22 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन शामिल है। Airtel के इन प्लान में क्रमशः 28 दिन और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Jio बनाम Airtel: कौन सा बेहतर?

अगर बात करें ओवरऑल वैल्यू की तो Jio के प्लान्स में लंबे समय की OTT सब्स्क्रिप्शन (90 दिन), साथ ही फ्री JioAICloud स्टोरेज की सुविधा भी है। वहीं, Airtel के प्लान में Xstream Play प्रीमियम का फायदा और कुछ प्लानों में अधिक वैलिडिटी है। दोनों ऐप्स पर 5G डेटा अनलिमिटेड है, लेकिन Jio के OTT और क्लाउड स्टोरेज बेनिफिट्स उसे थोड़ा आगे रखते हैं।

कौन सा प्लान चुनें?

यदि आप एंटरटेनमेंट, क्लाउड स्टोरेज और ओवरऑल वैल्यू की तलाश में हैं, तो Jio के प्लान्स ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे। वहीं, Airtel के ग्राहक OTT और लंबी वैलिडिटी के साथ स्टेबल 5G नेटवर्क चाहें, तो Airtel की ओर रुख कर सकते हैं। दोनों कंपनियों के पास सस्ते और दमदार विकल्प मौजूद हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article