टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp को टक्कर देने आ रहा देसी Samvad ऐप, सिक्योरिटी टेस्टिंग में हुआ पास

Whatsapp Rival Samvad App: संवाद ऐप पर यूजर्स को व्हाट्सएप की तरह ही वन ऑन वन और ग्रुप मैसेजिंग का फीचर मिलेगा। इसमें कॉलिंग करने और स्टेटस लगाने की सुविधा भी मिलेगी। आप अन्य यूजर्स के साथ फोटोज, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, कॉन्टैक्ट, लोकेशन और दूसरी डिटेल्स शेयर कर सकेंगे।

Image

Whatsapp Rival Samvad App

Whatsapp Rival Samvad App: इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स का नया संवाद ऐप जल्द लॉन्च होने वाला है। संवाद को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से सिक्योरिटी टेस्टिंग में हरी झंडी मिल गई है। इस ऐप को आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स दोनों के लिए पेश किया जाएगा।

क्या है संवाद ऐप

शुक्रवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए संवाद (Samvad) को TAL-4 टेस्ट में पास होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "आईएन के लिए सीडीओटी द्वारा विकसित संवाद ऐप का डीआरडीओ द्वारा सिक्योरिटी टेस्ट किया गया और ट्रस्ट एश्योरेंस लेवल (टीएएल) 4 के लिए मंजूरी दे दी गई। एंड्रॉयड और आईओएस पर चलने वाला ऐप एंड टू एंड सिक्योरिटी के साथ वॉयस और टेक्स्ट मैसेजिंग प्रदान करता है।"

कब लॉन्च होगा संवाद ऐप?

संवाद ऐप को टेस्टिंग के बाद लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस सुविधा को वेब वर्जन पर एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए आपको CDoT की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से संवाद को सर्च करें और वेब पेज पर जाएं। अब साइनअप करें और इसे टेस्ट कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस सुविधा को आम लोगों के लिए जारी नहीं किया गया है।

संवाद ऐप के फीचर्स

CDoT की वेबसाइट पर संवाद के फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक संवाद ऐप पर यूजर्स को व्हाट्सएप की तरह ही वन ऑन वन और ग्रुप मैसेजिंग का फीचर मिलेगा। इसमें कॉलिंग करने और स्टेटस लगाने की सुविधा भी मिलेगी। आप अन्य यूजर्स के साथ फोटोज, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, कॉन्टैक्ट, लोकेशन और दूसरी डिटेल्स शेयर कर सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article