टेक एंड गैजेट्स

PhonePe पेश करेगा इंडस एप स्टोर, आईटी मंत्री करेंगे लॉन्चिंग, जानें एंड्रॉयड यूजर्स के लिए क्या हैं इसके मायने

PhonePe Indus Appstore: इंडस ऐपस्टोर एक देशी एंड्रॉयड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय यूजर्स की स्थानीय और सांस्कृतिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। फोनपे ने कहा था कि डेवलपर प्लेटफार्म पहले साल के लिए डेवलपर्स के लिए फ्री होगा।

Image

PhonePe Indus Appstore

PhonePe Indus Appstore: डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे जल्द मेड इन इंडिया ऐप स्टोर इंडस को लॉन्च करने वाली है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 फरवरी को एंड्रॉइड आधारित पहले 'मेड-इन-इंडिया' ऐप स्टोर इंडस ऐपस्टोर का उद्घाटन करेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्लोबल स्तर पर अपने तरह के पहले प्रयास में इस मील के पत्थर वाली लॉन्चिंग के मौके पर भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम एकजुट होकर ग्लोबल दिग्गज कंपनियों को तकनीक, वाणिज्यिक और वितरण एकाधिकार को चुनौती देंगे तथा एंड्रॉयड ऐप मार्केटप्लेस को लोकतांत्रिक बनायेंगे।

इंडस ऐपस्टोर क्या है?

इंडस ऐपस्टोर एक देशी एंड्रॉयड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय यूजर्स की स्थानीय और सांस्कृतिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इंडस ऐपस्टोर के लॉन्च के मौके पर ऐप मार्केटप्लेस द्वारा सशक्त स्टार्टअप और डेवलपर समुदायों के 300 से अधिक सदस्यों के ऐप उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार, इसमें भारत की अग्रणी और इनोवेटिव कंपनियों के सीईओ और फाउंडर शामिल हैं जो ताकत दिखाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

फ्री होगा इंडस ऐपस्टोर

फोनपे ने कहा था कि डेवलपर प्लेटफार्म पहले साल के लिए डेवलपर्स के लिए फ्री होगा। जिसके बाद कंपनी प्लेटफार्म एक्सेस के लिए डेवलपर्स से मामूली वार्षिक शुल्क लेना शुरू करेगी। ऐप स्टोर इन-ऐप पेमेंट के लिए डेवलपर्स से कोई प्लेटफार्म शुल्क या कमीशन न लेकर खुद को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से अलग करना चाहता है। डेवलपर्स अपने ऐप्स में अपनी पसंद के किसी भी पेमेंट गेटवे को एकीकृत करने के लिए भी स्वतंत्र होंगे।

एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी ने एक बयान में कहा, "ग्लोबल स्तर पर अपने तरह के पहले प्रयास में इस मील के पत्थर वाली लॉन्चिंग के मौके पर भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम एकजुट होकर ग्लोबल दिग्गज कंपनियों को तकनीक, वाणिज्यिक और वितरण एकाधिकार को चुनौती देंगे तथा एंड्रॉयड ऐप मार्केटप्लेस को लोकतांत्रिक बनायेंगे।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article