टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आ रहा है नया सिक्योरिटी फीचर, पैरेंट्स बच्चों की चैट पर रख सकेंगे निगरानी

नए फीचर के आने के बाद कुछ एक्टिविटी पर माता-पिता की निगरानी भी रहेगी। हालांकि, बच्चों की चैट और कॉल पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के कारण माता-पिता भी उनकी निजी बातें नहीं देख पाएंगे।

WhatsApp (1)

वॉट्सऐप में आने वाला धमाकेदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

वॉट्सऐप एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका हर दिन इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो वॉट्सऐप में कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं लेकिन कंपनी एक कमाल का फीचर लाने जा रही है। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया पैरेंटल कंट्रोल फीचर लाने वाला है। इसमें पैरेंट्स बच्चों के लिए एक नया अकाउंट बना सकेंगे।

वॉट्सऐप के अपकिंग फीचर्स और अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर से माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक सीमित WhatsApp अकाउंट बना सकेंगे। बच्चों के अकाउंट में कुछ पाबंदियां होंगी। जैसे बच्चे सिर्फ सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स से ही चैट कर पाएंगे और अनजान लोगों से बात नहीं कर सकेंगे।

नए फीचर के आने के बाद कुछ एक्टिविटी पर माता-पिता की निगरानी भी रहेगी। हालांकि, बच्चों की चैट और कॉल पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के कारण माता-पिता भी उनकी निजी बातें नहीं देख पाएंगे।

QR कोड को करना होगा इस्तेमाल

इस फीचर के जरिए माता-पिता अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट को लिंक करने के लिए QR कोड का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही वे छह अंकों का एक PIN भी सेट करेंगे। यह PIN अकाउंट में होने वाले खास बदलावों को मंजूरी देने और बिना इजाजत किए जाने वाले बदलावों को रोकने के लिए जरूरी होगा।

अकाउंट में होंगी कुछ पाबंदियां

WhatsApp के इस नए फीचर में बच्चों के अकाउंट पर कुछ पाबंदियां होंगी। सेकेंडरी अकाउंट में Updates टैब, चैनल्स और ब्रॉडकास्ट कंटेंट की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा Chat Lock फीचर भी नहीं होगा, यानी चैट्स को छुपाया नहीं जा सकेगा। माता-पिता यह देख पाएंगे कि नया कॉन्टैक्ट कब जोड़ा गया, लेकिन बच्चों की चैट और कॉल्स उन्हें नहीं दिखाई देंगी।

नया सेकंडरी अकाउंट तब तक पैरेट्स के अकाउंट से लिंक रहेगा जब तक इसे मैनुअली हटाया न जाए या फिर जब तक बच्चे वॉट्सऐप की लिमिटेड फिक्स उम्र तक न पहुंच जाएं। उम्र लिमिट हटने के बाद अकाउंट को सामान्य प्रोफाइल में बदलने का ऑप्शन मिलेगा और बच्चे सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article