WhatsApp New AI Feature: यदि आप मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप नए आई फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को प्रोफाइल फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से क्रिएट करने में मदद करता है। इस फीचर को व्हाट्सएप ऐप (WhatsApp App) के लिए जल्द जारी किया जा सकता है।
क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर?
फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने व्हाट्सएप पर आने वाले इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी एंड्रॉयड बीटा "2.24.11.17" बिल्ड में इस फीचर पर काम कर रही है। यह विकल्प ऐप के भविष्य के वर्जन में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एआई प्रोफाइल पिक्चर्स फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। इसे अब तक बीटा टेस्टर्स के लिए भी रोल आउट नहीं किया गया है।
व्हाट्सएप का एआई प्रोफाइल पिक्चर्स फीचर अपडेट हालिया एआई स्टिकर क्रिएशन सुविधा के बाद आया है। बीटा यूजर्स अपने ऐप को Google Play Store से अपडेट रख सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जब भी यह फीचर शुरू हो तो वे इसका इस्तेमाल कर सकें।
ऐसे काम करेगा फीचर
व्हाट्सएप ट्रैकर द्वारा साझा किए गए स्क्रीनग्रैब में यूजर्स को "क्रिएट एआई प्रोफाइल पिक्चर" विंडो का उपयोग करके अपनी पर्सनल प्रोफाइल फोटो बनाने का विकल्प मिल सकता है। आप टेक्स्ट फील्ड में "एक फोटो के लिए प्रॉम्प्ट दे सकते हैं" और इसके बाद फोटो क्रिएट करने के लिए स्टार्ट जेनरेटिंग बटन पर टैप करना होगा। हालांकि, यह फीचर कैसे काम करेगा इसकी जानकारी फीचर रोलआउट होने के बाद ही लग सकेगा।
सिक्योरिटी फीचर्स पर काम कर रहा व्हाट्सएप
एआई की मदद से पर्सनल प्रोफाइल बनाने के अलावा व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो को सिक्योर रखने के लिए भी काम कर रहा है। कंपनी व्हाट्सएप पर यूजर्स को किसी यूजर की डीपी के स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक करने के विकल्प की भी टेस्टिंग कर रही है। यानी कोई भी आपकी डीपी का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। इस फीचर को 2.24.11.16 वर्जन के साथ पेश किया जाएगा।
