WhatsApp Update 3 New Features: आज की तारीख में लगभग सभी लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने लगे हैं, चाहे वो कोई कस्बा हो या छोटा सा कोई गांव. अगर इंटरनेट की सुविधा मिल रही हो तो क्या किसान क्या मजदूर, सब के सब व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो शेयर करने के अलावा स्टेटस तक अपडेट करते रहते हैं. आज हम यहां व्हाट्सएप द्वार पेश किए गए 3 नए फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं जिसके अंतर्गत अब फोटोज और वीडियो भेजने में और भी सहूलियत होगी. कंपनी ने फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ये फीचर्स पेश किए हैं.
डॉक्यूमेंट कैप्शन का फीचर मिला
व्हाट्सएप ने डॉक्यूमेंट पर कैप्शन देने वाला फीचर रोलआउट किया है, इसके अलावा कंपनी ने बड़़े ग्रुप सब्जेक्ट औैर डिस्क्रिप्शन फीचर भी पेश किया गया है. कुल मिलाकर व्हाट्सएप पर अब आप किसी डॉक्यूमेंट को खुदकी जानकारी के साथ भेज सकते हैं.
एक साथ भेजें 100 एचडी फोटो
मीडिया फाइल शेयर पर नजर डालें तो व्हाट्सएप ने अब यूजर्य को 100 फोटो एक साथ भेजने का विकल्प उपलब्ध कराया है. इससे पहले सिर्फ 30 फोटोज ही एक साथ भेजी जा सकती थीं, ये नया फीचर्स वाकई यूजर्स को कुछ सहूलियत देने वाला है. इसके अलावा कंपनी ने एचडी इमेज शेयर करने का भी विकल्प दिया है जिसमें फोटो की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना होता.
अवतार फीचर देगा फुल मजा
यूजर्स अब व्हाट्सएप पर अवतार फीचर का इस्तेमाल भी कर पाएंगे, यहां चैट का जबाव देने के लिए अवतार या कैरेक्टर का यूज किया जा सकता है. इसके अलावा प्रोफाइल फोटो पर अवतार या स्टिकर लगाया जा सकता है. व्हाट्सएप ने ये सभी फीचर्स देना शुरू कर दिया है और आपको गूगल प्लेस्टोर पर जाकर लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा.
