टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आया नया कॉल लिंक्स सपोर्ट फीचर, जानें ये कैसे करेगा काम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:51 AM IST

WhatsApp के लिए नए ए कॉल लिंक्स फीचर की घोषणा की गई है। इससे यूजर्स किसी भी कॉल के लिए लिंक क्रिएट कर दोस्तो या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकेंगे।

Image

WhatsApp में आया नया कॉल लिंक्स सपोर्ट फीचर

WhatsApp ने सोमवार को एक नए कॉल लिंक्स फीचर की घोषणा की है। इस नए फीचर को इसी हफ्ते से जारी किया जाएगा। इस फीचर की मदद से कोई नया कॉल शुरू कर सकते हैं या ऑनगोइंग कॉल को जॉइन कर सकते हैं। इस फीचर के लिए एक ‘Call Links' ऑप्शन को Calls टैब के अंदर एड किया जाएगा। इसके बाद यूजर्स किसी ऑडियो या वीडियो कॉल के लिए लिंक क्रिएट कर सकेंगे। साथ ही इस लिंक को आसानी से किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया जा सकेगा।

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कहा है कि इस नए फीचर को इस हफ्ते के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स का ऐप के लेटेस्ट वर्जन में होना जरूरी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में Zuckerberg ने ये घोषणा की है कि वॉट्सऐप में यूजर्स को अब एक नया कॉल लिंक फीचर मिलेगा। इससे यूजर्स लिंक क्रिएट कर पाएंगे और दोस्तों रिश्तेदारों से शेयर कर पाएंगे। इसके बाद वे लिंक पर बस एक टैप से ही कॉल को जॉइन कर पाएंगे। ये लिंक ठीक उसी तरह का होगा जिस तरह का Google Meet या Microsoft Teams कॉल्स का होता है।

फिलहाल कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि नया फीचर किस प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा। लेकिन, चूंकि Calls टैब को मेंशन किया गया है तो ऐसा माना जा रहा है कि ये एंड्रॉयड और iOS दोनों पर ही उपलब्ध होगा।

किसी कॉल के लिंक को क्रिएट करने के लिए यूजर्स को Calls टैब के भीतर Create call links ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद यूजर्स किसी ऑडियो या वीडियो कॉल के लिए लिंक क्रिएट कर पाएंगे। ये फीचर इसी यूजर्स को मिलना शुरू हो जाएगा।

साथ ही आपको ये भी बता दें कि कंपनी ने 32 तक मेंबर्स के लिए ग्रुप वीडियो कॉल्स की टेस्टिंग भी कर शुरू कर दी है। इस बारे में कंपनी ने फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article